बॉलीवुड

पीएम मोदी के मुरीद हुए अनिल कपूर, कहा- आखिरकार मोदी जी से उनके…

अपनी आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अनिल कपूर ने प्रधानमंत्री से हुए अपनी खास मुलाकात का जिक्र किया
less than 1 minute read
Jan 21, 2019
anil kapoor
anil kapoor

बॉलीवुड कलाकर अनिल कपूर का प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर काफी खास रहा। उनका ऐसा मानना है कि ऐसा होना उनकी किस्मत में लिखा था और यह काफी प्रेरणादायक रहा। अपनी आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अनिल कपूर ने प्रधानमंत्री से हुए अपनी खास मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कई सालों से उनसे मिलने का इंतजार था, हालांकि ऐसा कभी हो नहीं पाया।

उन्होंने कहा कि चूंकि किस्मत में लिखा था शायद इस वजह से इस बार उनका यह इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार मोदी जी से उनके मिलने का ख्वाब पूरा हो गया। अपने इस अनुभव के बारे में बताते हुए अनिल कपूर कहते हैं कि उनका व्यक्तित्व वाकई में काफी प्रेरणादायक है। वह मोदी जी से इस कदर प्रभावित हुए कि आखिरकार उन्होंने ऐसा कह ही डाला कि शायद ही आज तक उनकी मुलाकात ऐसे किसी शख्सियत से हुई जो देश के लिए इस हद तक कड़ी मेहनत करते है।

नरेंद्र मोदी को अगली बार प्रधानमंत्री बनना चाहिए या नहीं, के सवाल पर बॉलीवुड के इस अनुभवी कलाकार ने कहा कि यह सभी के लिए देखने वाली बात है कि अगले चुनाव में क्या होता है या किस तरह के परिणाम आते हैं, लेकिन अभी इस मंच पर खड़े होकर राजनीति के बारे में चर्चा न ही करें तो बेहतर है।

Updated on:
22 Jan 2019 09:09 am
Published on:
21 Jan 2019 10:07 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा