बॉलीवुड

फिल्म में रोल पाने के लिए अनिल कपूर ने यश चोपड़ा के सामने जोड़े थे हाथ, फिर क्यों दे दिया था धोखा

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने साल 1992 में फिल्म परंपरा में रोल पाने के लिए फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के सामने खूब हाथ-पैर जोड़े थे। जानें फिर क्यों अनिल कपूर ने यश चोपड़ा संग काम करने के लिए मना कर दिया था।
2 min read
May 08, 2021
Anil Kapoor Refused To Work With Yash Chopra
Anil Kapoor Refused To Work With Yash Chopra

नई दिल्ली। एक्टर अनील कपूर हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन वक्त ऐसा था जब अनिल को एक फिल्म में रोल मांगने के लिए खूब गिड़गिड़ाना पड़ा था, और जब उन्हें वह रोल मिला तो उन्होंने उसे करने से माना कर दिया। चलिए आपको बतातें हैं कि आखिर पूरा किस्सा क्या था।

फिल्म 'परंपरा' में करना चाहते थे काम

दरअसल, साल 1992 में मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा फिरोज नाडियावाला के लिए एक फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे। फिल्म का नाम परंपरा था। फिल्म 'परंपरा' को लेकर कास्टिंग शुरू हो गई थी। फिल्म में एक रोल के लिए सबसे पहले एक्टर अनुपम खेर को फाइनल किया गया। जब अनुपम खेर को फिल्म में साइन किया गया उस वक्त वह केन्या में थे। वह वहां दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जिसमें उनके साथ एक्टर अनिल कपूर भी थे। बातों ही बातों में अनुपम खेर ने अनिल कपूर को फिल्म परंपरा के बारें में बताया दिया। उस वक्त अनिल कपूर अनुपम खेर की बातें सुनते रहे और कुछ नहीं कहा, क्योंकि वह पहले भी कई फिल्में यश चोपड़ा संग कर चुके थे।

फिल्म में रोल मांगने के लिए अनिल कपूर ने की जिद

केन्या में शूटिगं खत्म कर जैसे ही अनिल कपूर मुंबई पहुंचे वह तुरंत यश चोपड़ा के पास पहुंच गए। यश चोपड़ा से मिलते ही अनिल कपूर उनसे जबरदस्ती करने लगे कि उन्हें भी परंपरा फिल्म में रोल दिया जाए। यश चोपड़ा ने अनिल कपूर को बहुत समझाने की कोशिश की और कहा कि पहले रोल सुन लो। जिसके बाद अनिल ने कहा कि जो भी किरदार होगा वह करेंगे। वहीं परंपरा फिल्म के लिए दूसरा नाम जैकी श्रॉफ का फाइनल किया था। अनिल को जिद करता देख यश चोपड़ा भी उनके आगे हार मान गए और जैकी श्रॉफ का रोल यश चोपड़ा ने अनिल कपूर को दे दिया।

शूटिंग के दिन ही मना किया रोल करने से

काफी मिन्नतों के बाद अनिल कपूर को परंपरा में रोल मिला था, लेकिन जब फिल्म की शूटिंग के लिए टीम मुंबई से जयपुर पहुंची थी। तो अनिल कपूर ने फिल्म करने से माना कर दिया। दरअसल, जो रोल जैकी से छिनकर अनिल कपूर को दिया गया था। वह एक पिता का रोल था। अनिल कपूर को आमिर खान और सैफ अली खान के पिता का रोल फिल्म में निभाना था। फिल्म में काम करने से मना करने पर यश चोपड़ा काफी परेशान हो गए लेकिन अनिल कपूर अपनी बात पर अड़े रहे।

फिर यश चोपड़ा को अभिनेता विनोद खन्ना को इस रोल के लिए अप्रोच करना पड़ा। विनोद खन्ना झट से माने गए और फिल्म शूटिंग की लोकेशन पर पहुंच गए, लेकिन बताया जाता है कि अनिल की इस हरकत से यश चोपड़ा काफी नाराज़ हुए थे।

Published on:
08 May 2021 05:42 pm