बॉलीवुड

अनिल का खुलासा, सलमान के साथ ‘रेस 3’ करने से लोगों ने किया था मना

अनिल कपूर का कहना है कि काफी लोगों ने उनको सलमान के साथ 'रेस 3' करने से मना किया था।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 2:19 PM IST
race 3
race 3

अनिल कपूर ने बताया जब उन्हें 'रेस 3' की कहानी ऑफर हुई थी और जैसे- जैसे लोगों को इस बारे में पता चला तो उन लोगों ने अनिल कपूर से कहा था कि इस फिल्म में काम मत करो क्योंकि उनका मानना था कि फिल्म की स्टार कास्ट कमजोर है लेकिन इस पर अनिल कपूर ने उन लोगों से कहा कि वह किसी की बात सुनते नहीं और जो उन्हें अच्छा लगता है, जो उनका दिल कहता है उसी चीज को करते हैं। जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म में काम किया और आज नतीजा सबसे सामने है।

मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल कपूर ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की हैरानी थी कि लोग पहले से ही इस बात का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं कि कौन से फिल्म चलेगी और कौन सी नहीं। फिल्म 'रेस 3' में सलमान खान के अलावा डेजी शाह, जैकलीन फर्नांडिस और बॉबी देओल की अहम भूमिकाएं थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।

हालांकि इस फिल्म से जितनी अपेक्षा थी, उस कसौटी पर फिल्म खरी नहीं उतरी।बता दें, अनिल कपूर जल्द ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव के साथ फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आने वाले हैं। साथ ही वो अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में भी लीड रोल कर रहे हैं।

अनिल जब पिछले दिनों सलमान के 'शो दस का दम' में गए थे तो उन्होंने वहां बताया था कि 'मेरे साथ तो ऐसा कई बार हुआ है। आप तो अच्छी तरह से जानते हैं कि मैंने माधुरी के साथ कितनी फिल्में की हैं। अनिल की इस बात से स्पष्ट हैं कि उन्होंने सुनीता को कई बार गलती से माधुरी का नाम लेकर पुकारा होगा। अनिल ने यह बात स्वीकारी कि यह सच है कि एक वक्त था जब वह माधुरी के साथ अधिक फिल्में करते थे तो जाहिर है उनके साथ ही अधिक समय बिताते थे।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी