बॉलीवुड

Birthday Special: गैराज में रहने से लेकर कैसे हुई अनिल कपूर के फिल्मी करियर की शुरुआत, जानिए कैसे बनें झक्कास एक्टर

63 साल के हुए अनिल कपूर (Anil Kapoor) 12 साल की उम्र में की थी करियर की शुरूआत गैराज में बिताने पड़े थे कई दिन
3 min read
Dec 24, 2019
anil.jpg
anil kapoor birthday

नई दिल्ली | बॉलीवुड (Bollywood) के सबसे फिट एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज यानी 24 दिसंबर को अपना 63वां जन्मदिन (Birthday) मना रहे हैं। अनिल कपूर इंड्स्ट्री के वो एक्टर हैं जिन्होंने खुद को इतना फिट बनाया हुआ है कि उनकी बढ़ती उम्र बिल्कुल भी पता नहीं चलती। अनिल के फैंस उनकी फिटनेस को देखकर ना सिर्फ हैरान होते हैं बल्कि प्रेरित भी होते हैं। यहां तक कि अनिल अपने से आधी उम्र के एक्टर्स को टक्कर देते हुए दिखाई देते हैं। बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अब तक 100 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एंट्री फिल्म इंडस्ट्री में कैसे हुई। चलिए आपको बताते हैं अनिल के करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में...

झक्कास एक्टर के नाम से मशहूर अनिल कपूर (Anil Kapoor) को फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन अनिल कपूर ने 12 साल की उम्र से फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि अनिल कपूर के परिवार की हालत फिल्मों में आने से पहले कुछ खास ठीक नहीं थी। सुत्रों के मुताबिक, जब अनिल कपूर मुंबई रहने आए तो उन्हें रहने के लिए कोई जगह नहीं मिली थी। जिसकी वजह से उन्हें एक्टर राज कपूर के गैराज में कई दिनों तक रहना पड़ा था। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर, राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के चचेरे भाई थे। अनिल कपूर ने सबसे पहले फिल्म तू पायल मैं गीत में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने शशि कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। हालांकि ये फिल्म रिलीज़ नहीं हो पाई थी। अनिल कपूर तब महज 12 साल के थे। इसके बाद अनिल कपूर ने फिल्म हमारे तुम्हारे (1979) में काम किया और यहीं से शुरु हुआ उनके करियर का सफर। अनिल कपूर काफी बड़े घर से नाता रखते थे लेकिन उन्हें फिल्म हमारे तुम्हारे में छोटा सा रोल मिला था। हालांकि दर्शकों को अनिल कपूर का किरदार और एक्टिंग बेहद पसंद आई और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेहतरीन फिल्मों में मेरी जंग, मिस्टर इंडिया, तेजाब, राम लखन, बेटा, विरासत, ताल, पुकार, नायक, वेलकम जैसी मूवीज़ शामिल हैं। अनिल कपूर को उनके 40 साल के करियर के दौरान फिल्म अभिनेता और निर्माता के रूप में छह फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री का एवरग्रीन हीरो भी कहा जाता है। उनकी जोड़ी सबसे ज़्यादा अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ पसंद की गई। अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उसमें फिल्म ‘मलंग’ और ‘तख़्त’ शामिल हैं।

Published on:
24 Dec 2019 09:47 am