
विक्रम भट्ट ने महेश भट्ट को लेकर दिया बयान
Mahesh Bhatt retirement from direction announcement: 'अर्थ', 'सारांश', 'आशिकी' और 'जख्म' जैसी कल्ट फिल्में बनाने वालेबॉलीवुडके दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनके सबसे करीबी शिष्य और मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि महेश भट्ट ने बतौर निर्देशन सन्यास ले लिया है। यानी अब वह कभी किसी फिल्म का निर्देशन करते नजर नहीं आएंगे। साल 2020 में आई फिल्म 'सड़क 2' उनके निर्देशन करियर की आखिरी फिल्म थी, जो सिर्फ एक व्यक्तिगत वादे के चलते बनी थी, न कि उनके काम पर लौटने का कोई संकेत थी।
एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान जब विक्रम भट्ट से उनके गुरु महेश भट्ट के डायरेक्शन में लौटने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा, "बिल्कुल नहीं! बतौर निर्देशक उनका करियर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है।"
बता दें कि महेश भट्ट ने साल 1999 में आई फिल्म 'कारतूस' के बाद ही खुद को निर्देशन से दूर कर लिया था। लेकिन फिर अचानक 21 साल बाद उन्होंने अपनी बेटियों- आलिया भट्ट और पूजा भट्ट की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'सड़क 2' की कमान संभाली। इस अप्रत्याशित वापसी के पीछे की वजह बताते हुए विक्रम ने कहा, "मुझे लगता है कि वह सिर्फ उनके भाई मुकेश भट्ट से किया गया एक निजी वादा था। जब फिल्म को जरूरत थी, तब उन्होंने बड़े भाई का फर्ज निभाते हुए बागडोर संभाली। इसके बाद उन्होंने कैमरे के पीछे न जाने का पक्का मन बना लिया है।"
भले ही महेश भट्ट ने निर्देशक की कुर्सी छोड़ दी हो, लेकिन 77 साल की उम्र में भी वह बतौर लेखक और निर्माता फिल्म इंडस्ट्री में बेहद एक्टिव हैं। उन्होंने विक्रम भट्ट की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे 'कसूर', 'राज', 'इंतहा' और हालिया फिल्मों की कहानियां लिखी हैं।
विक्रम भट्ट अपने 'बॉस' की तारीफ करते हुए कहते हैं, "वह आज भी 24 घंटे काम कर सकते हैं क्योंकि उनका दिमाग हमेशा सक्रिय रहता है। हालांकि अब काम करना उनकी आत्मा की संतुष्टि या रोजी-रोटी के लिए जरूरी नहीं है, वह इन सब चीजों से बहुत ऊपर उठ चुके हैं।" जब विक्रम से पूछा गया कि दोनों ने हमेशा हॉरर और थ्रिलर फिल्में ही क्यों बनाईं, कोई कॉमेडी फिल्म क्यों नहीं? तो विक्रम ने हंसते हुए कहा, "बॉस कॉमेडी के लिए बहुत ज्यादा गंभीर इंसान हैं। उन्होंने 'हम हैं राही प्यार के' जैसी बेहतरीन कॉमेडी फिल्म बनाई है, लेकिन उनका असली झुकाव हमेशा डार्क और संजीदा सिनेमा की तरफ ही रहा है।"
काम की बात करें तो विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' (Haunted 3D: Echoes of the Past) हाल ही में 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मिक्स्ड रिव्यूज के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिसकी कहानी भी महेश भट्ट ने ही लिखी थी।
Published on:
24 Jun 2026 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
