बॉलीवुड

अनिल कपूर ने मां निर्मल कपूर के निधन के बाद लिखा भावुक नोट, बोले- मेरे पास…

Anil Kapoor Latest Post: अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर भावुक नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि हम कितने…
2 min read
• •
May 06, 2025
Anil Kapoor Latest Post
Anil Kapoor Latest Post

Anil Kapoor Latest Note: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी दिवंगत मां, निर्मल कपूर, को याद करते हुए मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि अपने इमोशंस व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।

अनिल कपूर: परिवार की एक मजबूत पिलर थीं मेरी मां

इंस्टाग्राम पर मां के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, “जीवन के हर क्षेत्र से मिल रहा प्यार अभिभूत करने वाला है। मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि हम कितने आभारी हैं।

उन्होंने लिखा, “मेरी मां ने कई लोगों की जिंदगी पर असर डाला। उन्होंने अपने परिवार को खूब प्यार और लगाव के साथ सींचा, पालन-पोषण, समर्थन और प्यार किया। वह उन मजबूत महिलाओं में से एक थीं, जो कभी सुर्खियों में नहीं रहीं, लेकिन जिनकी ताकत ने सभी को एक साथ बांधे रखा। वह परिवार की एक मजबूत और शांत पिलर थीं। वह हमेशा खुश रहतीं और हमेशा सभी की परवाह करने वाली थीं। उनके आस-पास रहने से एक अलग तरह की एनर्जी, उत्साह का आभास होता था।”

अनिल ने बताया कि उनकी मां एक गोंद की तरह थीं, जिसने अपने परिवार, बच्चों, पोते-पोतियों और दोस्तों तक को बांधे रखा। वह हमेशा दूसरों पर प्यार लुटाती रहती थीं। वह हम सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।”

इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री का आभार जताया। उन्होंने लिखा, "आप सभी की प्रार्थनाओं और प्यार के लिए दिल से आभार।"

निधन पर एक जुट हुआ था कपूर परिवार

कपूर परिवार ने निर्मल कपूर के निधन की जानकारी देते हुए एक संयुक्त और भावुक बयान जारी किया था, जिसमें लिखा था, "2 मई को निर्मल कपूर ने अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली। उन्होंने आनंदमय जीवन जिया। वह अपने पीछे चार बच्चों, बहुओं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियों/नाती-नातिनों, चार परपोते-पोतियों और अनमोल यादों को छोड़ गई हैं।"

निर्मल कपूर ने 90 वर्ष की आयु में 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। विले पार्ले श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के साथ ही तमाम हस्तियां भी पहुंचीं। जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Updated on:
06 May 2025 07:45 pm
Published on:
06 May 2025 07:45 pm
Also Read
View All
एलन मस्क के विवादित बयान पर अभिनेता कुणाल कपूर भड़के, थाईलैंड गुफा रेस्क्यू का दिया उदाहरण

‘मेरे खिलाफ बिठाए थे तांत्रिक, मैं भागकर महाकाल आ गई’ तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और अपने अतीत पर किए खुलासे

Delhi Protest: जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- नारे लगाने से देशभक्ति साबित नहीं होती

“जानबूझकर पोक करते हैं रिपोर्टर्स”, तनीषा मुखर्जी ने दुर्गा पूजा पंडाल में जया बच्चन को लेकर दिया बयान, बोलीं- उन्हें परेशान मत करना

नाना पाटेकर के निधन पर फूटा तनुश्री दत्ता का गुस्सा, रावण से कर डाली तुलना, बोलीं- माफी भी नहीं मांगी