बॉलीवुड

पीएम मोदी से अभिनेता ने नहीं मिलाया हाथ, अब सफाई के बाद मिला लोगों का साथ, बोले- मजाक उड़ाने वाली कोई बात नहीं

Anil Kumar Rastogi-PM Modi Controversy: अभिनेता अनिल रस्तोगी और पीएम मोदी का वीडियो इन दिनों लगातार चर्चा का हिस्सा बना हुआ था। अब एक्टर की सफाई के बाद उन्हें ढेर सारे लोगों का सपोर्ट मिल रहा है।
2 min read
Jun 26, 2026
PM Modi Handshake Controversy
PM Modi Handshake Controversy (सोर्स- @ANI)

Anil Kumar Rastogi-PM Modi Controversy: अभिनेता डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी को हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 83 साल की उम्र में भी रंगमंच, सिनेमा, रेडियो और टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले अनिल के वायरल वीडियो ने इस दौरान काफी चर्चा बटोरी। पीएम मोदी के साथ उनके वीडियो के बाद काफी विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांग ली और साथ ही इस पर सफाई पेश की। अब उनकी सफाई के बाद लोगों का समर्थन देखने को मिल रहा है। पहले आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

पीएम मोदी से नहीं मिलाया हाथ

दरअसल दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित होने के दौरान वीडियो में ऐसा लगा कि जाते समय डॉ अनिल रस्तोगी ने प्रधानमंत्री द्वारा बढ़ाया गया हाथ नहीं देखा और सीधे आगे बढ़ गए। इस छोटी-सी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई लोगों ने इसे राजनीतिक नजरिए से देखना शुरू कर दिया। लोगों ने अनिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इग्नोर करने के आरोप लगाए और भला-बुरा कहना भी शुरू कर दिया।

अभिनेता अनिल ने दी सफाई

हालांकि इसके बाद खुद डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी और साफ किया है कि इस घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर चीज को राजनीति के चश्मे से देखना ठीक नहीं है और ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि समारोह की इतनी बड़ी उपलब्धि के बीच लोगों का ध्यान सिर्फ इसी एक पल पर केंद्रित हो गया।

उन्होंने कहा कि किसी का हाथ न देख पाना या किसी क्षण को मिस कर देना यह साबित नहीं करता कि उनके मन में सम्मान की कमी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान है और वो उन्हें देश का नेतृत्व करने के लिए एक सक्षम व्यक्ति मानते हैं।

लोगों ने अब किया समर्थन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस मामले के बाद अभिनेता को बहुत लोगों का साथ मिल रहा है। कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट करते हुए लिखा है कि इतनी उम्र में ऐसा होना स्वाभाविक सी बात है और इसपर मजाक उड़ाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

एक यूजर ने लिखा- अभिनेता और डॉ अनिल रस्तोगी को इस बात का श्रेय देना चाहिए कि उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और इसके पीछे का कारण बताया। वो इस वीडियो को एआई बताकर इस पूरे मामले को नजरअंदाज भी कर सकते थे।

Published on:
26 Jun 2026 10:40 am