बॉलीवुड

अनिल कपूर के सुपरस्टार होने के बाद भी लाइमलाइट से दूर क्यों रहीं दूसरी बेटी, जानें इसके पीछे की वज़ह!

अनिल (Anil Kapoor)की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor)फिल्मों में अभी तक क्यों नहीं आई नजर अनिल कपूर (Anil Kapoor)नही चाहते थे रिया का फिल्मों में काम करना।
3 min read
riya kapoor birthday
Rhea Kapoor birthday

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कपूर खानदान के बारे में बात करे, तो हर कोई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिर चाहे उस खानदान का लड़का हो या लड़की। हर कलाकार अपने किरदार से पहचाना जाने लगा है। यदि हम बाते करें अनिल कपूर के बारे में तो वो खुद एक सुपरस्टार होने के साथ उनकी बेटी सोनम कपूर भी किसी से कम नही आंकी गई है लेकिन इसके बाद भी अनिल कपूर की दूसरी बेटी लाइमलाइट से भरी दुनियां से कैसे दूर रही। ऐसे में सभी के मन में सवाल उठता है कि आखिर अनिल की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor)फिल्मों में अभी तक क्यों नहीं आई नजर। आपको जानकर हैरानी होगी कि रिया कपूर के बतौर एक्ट्रेस फिल्मों में काम ना करने का कारण भी उनके पिता अनिल कपूर ही हैं।रिया के जन्मदिन पर बता रहे हैं इसकी वजह।

एक शो के दौरान रिया कपूर ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि किन कारणों से अनिल कपूर नही चाहते थे फिल्मों में काम करना। उन्हें इस बात की चिंता थी कि यदि रिया, फिल्मों में काम करती है तो वह एक हीरोइन बनकर रह जाएंगी या फिर अपना अलग नाम नहीं कमा पाएंगी। इसके बाद उन्होंने बताया कि जब उन्हें फिल्म वेक अप सिड के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर की नौकरी मिली थी तो उन्हें समझ आया था कि वो एक्ट्रेस बनने के लिए तैयार नहीं हैं क्योंकि वे कंट्रोल फ्रीक हैं।

हांलाकि रिया कपूर ने भले ही फिल्मों में काम ना किया हो, लेकिन उन्होनें फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई हैं। रिया कपूर ने अब तक कई फिल्मों का निर्माण किया है। इसके अलावा रिया फैशन स्टाइलिस्ट हैं और वो बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर अपना एक ब्रांड भी चलाती हैं।

रिया ने साल 2010 में फिल्म 'आयशा' और 2014 में दूसरी फिल्म 'खूबसूरत' बनाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। रिया ने अगली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' प्रोड्यूस की। जो काफी हिट साबित हुई। फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के काम की काफी तारीफ हुई।

रिया कपूर लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी को डेट कर रही हैं। दोनों अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर को भी करण पसंद हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि रिया इस साल शादी कर सकती हैं।

Published on:
05 Mar 2020 12:42 pm
Also Read
View All
‘मेरी कुंडली में दूसरी शादी है’, सुनीता आहूजा के तलाक की अर्जी वापस लेने की खबरों के बीच गोविंदा का पुराना बयान फिर चर्चा में

नीले ड्रम की फोटो शेयर कर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- इंसानी रिश्तों को बॉडी काउंट समझना बंद करें

‘मेरी जवानी ढल चुकी है, अब अवॉर्ड वापसी का मौका भी नहीं’, स्वरा भास्कर ने नेशनल अवॉर्ड को लेकर दिया बड़ा बयान

‘शुगर डैडी’ से लेकर ‘गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए तक’, सुनीता आहूजा के पति को लेकर अब तक 5 शॉकिंग बयान

गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा! महीनों की अनबन के बाद वापस लिया डिवोर्स केस, मैनेजर ने किया खुलासा