बॉलीवुड

Animal Thursday Box Office: ‘एनिमल’ की गुरुवार को हुई छप्पर फाड़ कमाई, 7वें दिन कलेक्शन हुआ बवंडर

Animal Box Office Collection Day 7: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ सलमान खान के ‘टाइगर 3’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब गदर 2 का ऑल टाइम कलेक्शन तोड़ने निकली है। जानिए 7वें दिन ‘एनिमल’ ने कितनी कमाई की है।
less than 1 minute read
Dec 08, 2023
animal_box_office_collection_day_7.jpg
Animal Box Office Collection Day 7 एनिमल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

Animal Box Office Collection Day 7: 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। जिस तरह से हर दिन ‘एनिमल’ का कलेक्शन बढ़ रहा है। उस हिसाब से सनी देओल की गदर 2 को दूसरे वीकेंड में पीछे छोड़ सकती है। क्योंकि पहले हफ़्ते में ‘एनिमल’ सलमान की ‘टाइगर 3’ का ऑल टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ ही चुकी है। इसका 7वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

जानिए 7वें दिन का क्लेकशन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 7वें दिन यानी गुरुवार को एनिमल ने 25.50 करोड़ की कमाई की है, जो कि और दिनों के मुकाबले कम है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर का दबदबा बना हुआ है। भारत में अब एनिमल का कलेक्शन 338.85 करोड़ हो गया है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन कि बात करें तो यह आंकड़ा 525 करोड़ पार हो गया है। वहीं फिल्म का बजट की बात करें तो यह 100 करोड़ के बजट में बनी है।

अगर हम गदर 2 की चर्चा करें, तो सनी देओल की फिल्म ने भारत में 525.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। उस समय गदर 2 की कुल कमाई दुनियाभर में 691 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी, और इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा था। जिस तरह से हर दिन एनिमल का कलेक्शन बढ़ रहा है। उस हिसाब से एनिमल गदर 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। अगर हम छह दिनों के कलेक्शन की चर्चा करें, तो पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़ और छठे दिन 30.39 करोड़ की कमाई हुई थी।

Updated on:
08 Dec 2023 09:28 am
Published on:
08 Dec 2023 09:28 am