
Animal Box Office Day 38 Collection: रणबीर कपूर के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा। एक्टर की दो फिल्में 'तू झूठी, मैं मक्कार' और 'एनिमल' सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इन दोनों ही फिल्मों ने जमकर नोट छापे। 'एनिमल' को रिलीज हुए 38 दिन हो गए हैं। रणबीर कपूर की 1 दिसंबर 2023 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार बिजनेस कर रही है। ‘डंकी' और 'सालार' की रिलीज के बाद 'एनिमल' की कमाई लाखों में हो गई थी, लेकिन एक बार फिर से मूवी का कलेक्शन करोड़ों में लौट आया है। आइए जानते हैं फिल्म 'एनिमल' ने 38वें दिन कितनी कमाई की है।
रणबीर की फिल्म ने रविवार को लाया तूफान
सैकनिल्क अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने शनिवार को 37वें दिन लगभग 8 लाख का कलेक्शन किया था, लेकिन रविवार के कलेक्शन में काफी उछाल आया और डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे ‘एनिमल’ ने 1 करोड़ का टोटल बिजनेस किया है। इसके साथ ‘एनिमल’ ने 38 दिनों में अब तक 550.5 करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन कर लिया है। 'एनिमल' ने अबतक काफी अच्छी कमाई की है।