बॉलीवुड

SRH की मालकिन काव्या मारन से शादी की अफवाहों पर अनिरुद्ध ने तोड़ी चुप्पी, बोले- शादी…

Kavya Maran: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के साथ शादी को लेकर अनिरुद्ध ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने क्या इस बारे में कहा है, आइए जानते हैं।

2 min read
Jun 15, 2025
सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और फेमस म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध

Kavya Maran-Anirudh: भारत के सबसे फेमस म्यूजिक डायरेक्टरों में से एक अनिरुद्ध और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। वजह है दोनों की शादी- जी हां बीते कल कई ऐसी खबरें सामने आईं, जिसमें कहा गया था कि दोनों सेलेब्स शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस बीच अनिरुद्ध शादी को लेकर क्या सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया।

अनिरुद्ध ने क्या लिखा?

अनिरुद्ध ने शनिवार को इंटरनेट पर चल रही उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि वह सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक काव्या मारन से शादी करने वाले हैं।

एक्स पर दिग्गज संगीत निर्देशक ने लिखा, "शादी आह? लोल.. शांत हो जाओ दोस्तों। कृपया अफवाहें फैलाना बंद करो।"

रेडिट पर एक पोस्ट के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया, जिसमें दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे को एक साल से डेट कर रहे हैं और वे शादी करने पर विचार कर रहे हैं।

कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स ने अनिरुद्ध को दी थी पोर्स कर गिफ्ट

कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘जेलर’ फिल्म ने दुनिया भर में 650 करोड़ की कमाई की थी। वास्तव में, फिल्म ने अपने पहले ही दिन 33 करोड़ की कमाई की है, जो सुपरस्टार रजनीकांत के करियर में सबसे अधिक है।

फिल्म इतनी सफल रही कि फिल्म के निर्माता सन पिक्चर्स ने कमाई से खुश होकर सुपरस्टार रजनीकांत को न केवल BMW X7 कार भेंट की, बल्कि उन्होंने निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर को नई पोर्श कार भेंट किए।

इसके बाद कमाई को देखते हुए प्रोडक्शन हाउस ने ब्लॉकबस्टर के सीक्वल की घोषणा की। जानकारी के मुताबिक जेलर 2 में भी अनिरुद्ध संगीत देंगे और नेल्सन फिल्म का निर्देशन करेंगे।

काम के मोर्चे पर अनिरुद्ध फिल्मों के लिए संगीत बनाने में व्यस्त हैं। उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत की 'कुली', विजय की 'जन नायकन', विजय देवरकोंडा की 'किंगडम', ए आर मुरुगादॉस की 'मधरसी', विग्नेश शिवन की 'लव इंश्योरेंस कंपनी' और नानी की 'पैराडाइज' जैसे मूवीज में संगीत का निर्देशन किया है।

लगातार चार्टबस्टर गाने देने के अलावा, अनिरुद्ध स्टेज पर परफॉर्म करते समय भी अपनी जान लगाने के लिए जाने जाते हैं। वास्तव में, 'जेलर' ऑडियो लॉन्च पर उनके लाइव परफॉरमेंस ने दर्शकों पर एक अभूतपूर्व प्रभाव डाला, जिसने फिल्म को एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Also Read
View All

अगली खबर