
रीकैप वीडियो पर यूजर्स कर रहे कमेंट्स। (फोटो सोर्स: IMDb)
Mirzapur Movie: साल 2018 में ओटीटी पर शुरू हुआ मुन्ना भईया, गुड्डू भईया और कालीन भईया का खूनी सफर अब बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार है। बता दें कि मिर्जापुर फिल्म का अनाउंसमेंट जब से हुआ है तब से इसकी चर्चा बनी हुई है। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म फिर वही भौकाल देखने को मिलेगा या नहीं ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा। हालांकि, फिल्ममेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने आज फिल्म का एक रीकैप टीजर वीडियो रिलीज किया है, जिमसें वेबसीरीज की कहानी के कुछ खास पलों को जोड़ा गया है। 'मिर्जापुर' के अलग-अलग सीजंस की झलकियां इसमेंआपको देखने को मिलेंगी।
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन में बन रही 'मिर्जापुर' फिल्म को लेकर फरहान अख्तर ने एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, "बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का नया भौकाल, जुड़े रहिए।" इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
मेकर्स ने फिल्म के इस नए टीजर को 'भौकाल रीकैप' टाइटल दिया है और बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी वेब सीरीज की दुनिया से जुड़ी हो सकती है। मल्टीवर्स की तरह इसमें भी कई पुराने किस्से, घटनाएं और किरदार वेब सीरीज से जुड़े हुए नजर आ सकते हैं। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग फिल्म को लेकर लगातार सवाल पूछ रहे हैं और इसकी कहानी जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स इस पर भर-भर कर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'किंग कौन बनेगा? फैसला अब बड़े पर्दे पर होगा!"। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मुन्ना भईया बड़े पर्दे पर आएंगे। दूसरे ने लिखा- बहुत एक्साइटेड हूं इसके लिए। एक ने लिखा, 'माहौल बिगड़ने वाला है। जबकि एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'गालियों को लेकर किसी भी तरह का समझौता किया फिल्म में तो देख लेना वहीं बंद कर दूंगा। वहीं एक ने टॉक्सिक पर निशाना साधते हुए कमेंट किया, 'मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि टॉक्सिक फिर से पोस्टपोन हो जाएगी।'
जानकारी के लिए बता दें कि गुरमीत सिंह के निर्देशन में बन रही 'मिर्जापुर मूवी' आने वाली 6 सितम्बर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दिवेन्दु शर्मा, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, स्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।
Updated on:
23 Jun 2026 05:57 pm
Published on:
23 Jun 2026 05:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
