
मुंबई। सेलेब्स के बर्थडे सेलिब्रेशन तो आपने फोटोज और वीडियोज के जरिए कई देखे होंगे। लेकिन शायद ऐसा पहली बार है कि किसी एक्ट्रेस ने अपने ससुर के साथ ड्रिंक चीयर्स करते हुए फोटो शेयर की है। टीवी धारावाहिक 'नागिन 3' की एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी ने अपने बर्थडे पर ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
ससुर के साथ किया चीयर्स
अनिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे का एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वह अपने ससुर के साथ दिख रही हैं। दोनों ने ड्रिंक के ग्लास हाथ में ले रखे हैं। अनिता ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'बेहद खास बर्थडे... वो भी ससुर के साथ। मैं बहुत किस्मत वाली हूंं। ये आश्चर्यचकित करने वाला है जो प्यार रोहित रेड्डी ने मुझे दिया।'
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
इस फोटो पर कमेंट्स की बौछार सी हो गई है। अधिकांश ने अनिता को बर्थडे विश किया है। हालांकि कुछ लोगों को ससुर के साथ ड्रिंक का फोटो पसंद नहीं आया। एक इंस्टाग्राम यूजर सुनील ने लिखा है,' बॉलीवुड में चलता है ये सब, सब जानते हैं। इसका मुंहतोड़ जवाब एक अन्य यूजर ने दिया,' घटिया इंसान,जो तू करे वो सबने किया हो ऐसा होता है??? तू तो है ही घटिया...दूसरों को मत बता कौन क्या कर रहा है...। सुनील ने इस यूजर को भी भद्दे कमेंट लिखे। अनीता की फोटो पर ऐसे ही कई कमेंट्स हैं।
अनीता का टीवी सफरनामा
आपको बता दें कि अनीता ने 2001 में 'कभी सौतन कभी सहेली' टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उनकी एंट्री साल 2003 में हिंदी फिल्म 'कुछ तो है' से हुई। इसी साल अनीता ने बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी की थी। हाल ही में अनीता ने 'ये हैं मोहब्बतें' की शूटिंग लंदन में पूरी की है। अब उनकी कास्टिंग लोकप्रिय टीवी सीरीयल नागिन 3 के लिए की गई है। इसका एक पोस्टर अनीता ने इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले ही शेयर किया था।
अनीता की मूवीज
36 वर्षीय एक्ट्रेस अनिता कई बॉलीवुड फिल्में और टीवी शोज कर चुकी हैं। उनकी बॉलीवुड मूवीज में 'कुछ तो है', 'ये दिल', 'कृष्णा कॉटेज' , 'कोई आप सा', 'रागिनी एमएमएस 2', 'हीरो' शामिल हैं। इसके अलावा वे कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं।