बॉलीवुड

24 की कच्चा बादाम गर्ल Anjali Arora करने जा रही शादी?

Anjali Arora Marriage: कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड की शादी से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

2 min read
Aug 08, 2024
शादी करने वाली हैं अंजलि अरोड़ा!

Anjali Arora Marriage: कच्चा बादाम गर्ल फेम अंजलि अरोड़ा की शादी से जुड़ी अपडेट सामने आई है। सोशल मीडिया पर अंजलि का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी शादी के बारे में बता रही हैं। इस दौरान उनके साथ बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल भी मौजूद थे, जो शादी की बातों पर शरमाने लगते हैं। आइए बताते हैं कि इंफ्लूएंसर अंजलि का शादी को लेकर क्या प्लान है।

अंजलि अरोड़ा बॉयफ्रेंड संग कब करेंगी शादी?

अंजलि अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड बीत दिन मुंबई में स्पॉट हुए। इस दौरान पैपराजी ने उनसे बिग बॉस ओटीटी 3 से लेकर कई सवाल पूछे। पैप्स ने मौका देखते ही मजाकिया अंदाज में अंजलि से शादी को लेकर भी सवाल पूछ लिया। पैप्स ने कहा कि आपकी शादी की खबर सुनने में आ रही है। इस पर अंजलि ने कहा कि क्या हो गया, इतनी जल्दी क्या है? इसके बाद पैप्स आकाश की तरफ देखकर कहते हैं कि आपसे ही होगी न। इस पर आकाश शरमाते हुए कहते हैं कि शादी की डेट पता चल जाए तो उन्हें भी बता देना क्योंकि ये बताती नहीं है। इसके बाद अंजलि अरोड़ा पैप्स के सामने कहती हैं कि अभी शादी को लेकर कोई आइडिया नहीं है।

यह भी पढ़ें: ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा की लेटेस्ट फोटोज वायरल, तारीफों से भरा कमेंट सेक्शन

कौन हैं अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश?

अंजलि के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल एक डिजिटल क्रिएटर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है वह एक बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं। आकाश और अंजलि कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने अपना रिलेशनशिप साल 2021 में कंफर्म किया था।

फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं अंजलि

अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर होने के साथ-साथ अब अजंलि फिल्मों में डेब्यू भी करने जा रही हैं। अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'श्री रामायण कथा' में अंजलि माता सीता का रोल निभाएंगी। इससे पहले अंजलि ने टीवी शो भी किया हुआ है। वह कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में नजर आई थीं।

Published on:
08 Aug 2024 12:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर