बॉलीवुड

अंकिता लोखंडे ने सुशांत और रिया चक्रवर्ती के रिलेशनशिप को लेकर किया ये सनसनीखेज खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (ankita lokhande) ने कथित तौर पर बिहार पुलिस को सूचित किया था कि दिवंगत अभिनेता काफी दुखी थे....
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2020, 12:52 PM IST
sushant singh rajput
Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (ankita lokhande) ने कथित तौर पर बिहार पुलिस को सूचित किया था कि दिवंगत अभिनेता काफी दुखी थे, क्योंकि रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty) उन्हें काफी परेशान करती थी। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, अंकिता ने यह दावा पटना में रह रहे सुशांत के परिवार से मिलने के दौरान किया था। एक न्यूज पोर्टल के अनुसार, अंकिता ने पुलिस को बताया कि साल 2019 में उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के रिलीज होने के दौरान एक चैट के जरिए सुशांत ने अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड रिया द्वारा परेशान होने का जिक्र किया था।

एक न्यूज पोर्टल की एक रिपोर्ट ने इस खबर की पुष्टि की कि एक सूत्र ने वेबसाइट को इस बारे सूचित किया था कि, अंकिता के अनुसार, सुशांत ने उन्हें बताया था कि वह रिश्ते से काफी दुखी है और इसे समाप्त करना चाहता है, क्योंकि रिया उसे परेशान करती है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सुशांत के साथ अंकिता की उपरोक्त चैट उस समय पुलिस के साथ साझा की गई थी।

सुशांत ने करीब छह साल तक टीवी सीरियल 'पवित्रा रिश्ता' की अपनी सह-कलाकार अंकिता को डेट किया था, हालांकि बाद में वे अलग हो गए। जून में सुशांत के निधन के बाद अंकिता ने अभिनेता के परिवार से मुलाकात की थी। बाद में अपनी पटना यात्रा के दौरान अंकिता ने सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति को चैट में हुई उपरोक्त बातें दिखाईं।

इसके बाद मंगलवार को यह बात सामने आई कि सुशांत के पिता के. के. सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में दिवंगत अभिनेता की प्रेमिका रिया समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वहीं बुधवार को अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की थी। अभिनेत्री ने एक तस्वीर ट्वीट की थी जिसमें लिखा है कि सत्य की जीत। उन्होंने यह पोस्ट अपने वेरिफाइड अकाउंट से किया था।

Updated on:
30 Jul 2020, 12:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा