बॉलीवुड

सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड Ankita Lokhande देंगी एक्टर को ट्रिब्यूट, अवार्ड फंक्शन में करेंगी परफॉर्म

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande ) सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) को देंगी ट्रिब्यूट अवॉर्ड शो में अभिनेता के लिए करेंगी परफॉर्मेंस सीरियल 'पवित्रा रिश्ता' ( Pavitra Rishta ) से दोनों के बीच बढ़ी थीं नज़दिकियां
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2020, 11:29 PM IST
Ankita Lokhande Will Give Tribute To Sushant Singh Rajput
Ankita Lokhande Will Give Tribute To Sushant Singh Rajput

नई दिल्ली। 14 जून 2020 के दिन को कोई भी शख्स भूले नहीं भूल पाता है। इस दिन देश ने सबसे बेहतरीन कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) को खो दिया था। 14 जून के दिन सुशांत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। आज उनकी मौत को पूरे पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन आज भी फैंस की आंखे अपने हीरो को याद कर नम हो जाती हैं। आज भी सब यही जानना चाहते हैं कि आखिर सुशांत की मौत आत्महत्या थी या फिर मर्डर। अभिनेता की मौत की खबर सुन हर कोई सदमे में था। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी सदमे में नज़र आई। वहीं सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए उन्होंने पूरी आवाज़ भी उठाई। इस बीच खबर आ रही है कि जल्द ही अंकिता सुशांत को ट्रिब्यूट देने वाली हैं।

जानकारी के अनुसार अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande ) एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान एक स्पेशल परफॉर्मेंस देंगी। जो स्पेशल सुशांत के लिए होगा। जिसमें उनके शो पवित्र रिश्ता से जुड़ी कुछ यादें दिखाई जाएंगी। उनकी फिल्में और वह तमाम गाने जिसमें सुशांत दिखाई दिए थे। वह अंकिता अपने परफॉर्मेंस के दौरान उनके फैंस को दिखाएंगी। कहा जा रहा है कि अंकिता सुशांत के गानों पर डांस पर भी कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह शो उसी चैनल पर प्रकाशित होगा। जिससे सुशांत का एक्टिंग करियर की शुरूआत हुई थी। अंकिता का सुशांत को ट्रिब्यूट देना खुद में ही काफी इमोशनल है। जिसे सुन सभी काफी भावुक हो रहे हैं।

आपको बता दें सीरियल पवित्रा रिश्ता ( Pavitra Rishta ) ही वह शो था। जहां पहली बार अंकिता से सुशांत मिले थे। शुरूआत में दोनों ही आपस में काफी लड़ा करते थे। शो में दोनों ही पति पत्नी के किरदार में नज़र आए थे। घर-घर में मानव और अर्चना ( Manav And Archana ) का किरदार लोकप्रिय हो गया था। खास बात तो यह है कि आज भी इस जोड़ी को मानव और अर्चना के नाम से ही जाना जाता है। यह सीरियल मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने डायरेक्ट किया था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन