बॉलीवुड

मरने के बाद क्या चाहते हैं अन्नू कपूर? बताई अपनी अंतिम इच्छा, देखें वीडियो

Annu Kapoor Last Wish: असरानी की अंतिम इच्छा तो जान गए… अब अन्नू कपूर की भी जान लीजिए। असरानी से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी भी अंतिम इच्छा जाहिर कर दी है। उन्होंने कहा कि कौन किस वक्त बिछड़ जाए, इसलिए…
2 min read
Oct 22, 2025
Annu Kapoor Last Wish
असरानी की तरह अन्नू कपूर ने भी बताई अपनी अंतिम इच्छा

Annu Kapoor: मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया में, जहां सितारे चमकते हैं और बुझ भी जाते हैं। सबका दौर आता है और समय के साथ चला भी जाता है। उदाहरण के तौर पर राजेश खन्ना का भी एक समय था, वह बॉलीवुड में राज करते थे। करोड़ों लोग उनके दीवाने थे। लेकिन एक बार उन्होंने मंच से वो डायलॉग बोला, जिसे सुन लोग शांत और इमोशनल हो गए थे।
देखिए वीडियो-
इज्जतें शोहरतें चाहतें उल्फतें..
कोई भी चीज दुनिया में रहती नहीं..!
आज मैं हूं जहां कल कोई और था..
ये भी एक दौर है वो भी एक दौर था..!

ऐसे ही असरानी का भी समय आया, उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की। अधिकतर फिल्मों में उनके काम को सराहा गया। कई अवॉर्ड्स भी जीते। नाम भी खूब कमाया। लेकिन उनके अंतिम संस्कार में केवल 20 लोग शामिल हुए, उनका कोई अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाया।

असरानी की अंतिम इच्छा

दीपावली की दोपहर तकरीबन 3 बजे गोवर्धन असरानी का निधन हो गया। इसके बाद उनके घर वालों ने अंतिम संस्कार गुपचुप तरीके से कर दिया। यही वजह है कि उनका दर्शन कोई कर नहीं पाया। गोवर्धन असरानी की अंतिम इच्छा यह थी कि उनकी अंतिम संस्कार बिना तामझाम के हो। इसलिए परिवार को ऐसा करना पड़ा।

असरानी की अंतिम इच्छा पर क्या बोले अन्नू कपूर

असरानी की अंतिम इच्छा से प्रभावित होकर अन्नू कपूर ने भी अपनी आखिरी ख्वाहिश क्या है बता दिया। न्यूज एजेंसी (ANI) को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। कोई शक नहीं कि वे एक महान कलाकार थे… मैंने उन्हें आखिरी बार 20 मार्च 2023 को ‘नॉन स्टॉप धमाल’ फिल्म के सेट पर देखा था… लेकिन यह मालूम न था कि ये उनके साथ आखिरी मुलाकात होगी… आखिरी दर्शन होंगे। अब डायरी में लिखना होगा।"

अन्नू कपूर ने आगे बताया कि उनकी आखिरी इच्छा ने मुझे भी प्रेरित किया… जब मेरा इस दुनिया नामक होटल से चेकआउट करने का समय आए और वो तिथि और वो समय किसी राष्ट्रीय पर्व से जुड़ा हो जैसे 15 अगस्त या 26 जनवरी से जुड़ा हो… या फिर किसी त्योहार से जुड़ा हो… दिवाली से जुड़ा हो… होली से जुड़ा हो… ईद से जुड़ा हो… तो मेरा भी अंतिम संस्कार ऐसे ही गुप्त रूप से कर दिया जाए। मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहता। मैं इस दुनिया में बोझ बनकर नहीं जीना चाहता।

Updated on:
22 Oct 2025 04:59 pm
Published on:
22 Oct 2025 04:59 pm