बॉलीवुड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

Anu Malik Saajan Saajan Song: अलका याग्निक द्वारा गाया गया और अनु मलिक के संगीत निर्देशन में बना 'साजन साजन' गाना 1999 की फिल्म 'आरजू' में था, और 2026 में इंस्टाग्राम पर 27 साल बाद एक बार फिर से वायरल हो गया।
3 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 1:43 PM IST
Anu Malik Saajan Saajan Song
अनु मलिक का 'साजन साजन' गाना 27 साल पहले 'आरजू' में रिलीज हुआ था। (फोटो सोर्स: @anumalikmusic/instagram)

Anu Malik Saajan Saajan Song: म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने 1999 के अपने गाने 'साजन साजन' गाने को इंस्टाग्राम पर 'बैटमैन' रील्स में देखकर सोशल मीडिया पर इसके फिर से चर्चा में आने और नई लोकप्रियता मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि इससे साबित होता है कि एक अच्छा गाना कभी पुराना नहीं होता। बता दें कि सोशल मीडिया पर इसके ट्रेंड की शुरुआत एक एडिट से हुई। देखते ही देखते ऐसे दर्जनों एडिट सामने आ गए। और कुछ ही समय में, 'साजन साजन' इंस्टाग्राम पर 'बैटमैन' रील्स का अन-ऑफिशियल साउंडट्रैक बन गया। बिना किसी खास वजह के, यह हिंदी रोमांटिक गाना 'बैटमैन' (रॉबर्ट पैटिनसन) की पहचान बन गया।

'साजन साजन' गाने के एक बार फिर से पॉपुलर होने पर अनु मलिक ने क्या कहा

शुक्रवार को, म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने का ओरिजिनल म्यूजिक वीडियो शेयर किया। साथ ही, उन्होंने एक 'बैटमैन' रील पर किए गए अपने पुराने कमेंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, "29 साल पहले, मैंने इस बेहतरीन धुन को तैयार किया था। उस समय, यह मेरे दिल का एक हिस्सा था जिसे मैंने संगीत में पिरोया था। हमने इसे अपने पास मौजूद साधनों और अपने शानदार, प्रतिभाशाली लाइव संगीतकारों के साथ रिकॉर्ड किया था। तब मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जिंदगी या यह धुन आगे चलकर कहां तक पहूंचेगी। आज, मेरे द्वारा बहुत प्यार से रचे गए इस गाने का एक रीमिक्स 'बैटमैन' के साथ वायरल हो रहा है, जो सच में किसी सपने जैसा लगता है।"

यह एक ऐसा एहसास है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है - अनु मलिक

आगे उन्होंने कहा कि 'साजन साजन' को मूल रूप से 1999 की फिल्म 'आरजू' के लिए तैयार किया गया था। इसे आनंद बख्शी ने लिखा था, अलका याग्निक ने गाया था और यह माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। अपने रिलीज के समय यह गाना काफी फेमस हुआ था। अनु ने आगे कहा कि 2026 में 'साजन साजन' की फिर से बढ़ती लोकप्रियता यह दिखाती है कि संगीत हमेशा के लिए होता है। उन्होंने कहा, "संगीत का अपना एक अलग ही सफर होता है। आप किसी चीज में अपनी आत्मा डाल देते हैं, उसे दुनिया के सामने लाते हैं, और तीन दशक बाद उसे एक नई पीढ़ी मिलती है और एक नई जिंदगी मिल जाती है। मैंने 28 साल पहले जो धुन बनाई थी, आज लोग उससे फिर से जुड़ रहे हैं और वह भी एक नए अंदाज में यह एक ऐसा एहसास है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।"

अनु मलिक ने सोशल मीडिया यूजर्स को दिया धन्यवाद

अंत में, संगीतकार ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जो इस गाने के नए वर्जन को शेयर कर रहे हैं और इसका आनंद ले रहे हैं। अनु ने आगे कहा, "जो लोग भी इसे सुन रहे हैं, इसे शेयर कर रहे हैं और इस नए वर्जन पर डांस कर रहे हैं - उन सभी का धन्यवाद। मेरा मानना ​​है कि एक अच्छा गाना कभी पुराना नहीं होता, बस वह अपने सही समय का इंतजार करता है।"

माधुरी दीक्षित की फिल्म का है ये गाना

'साजन साजन' गाना 1999 में फिल्म 'आरजू' के साउंडट्रैक के तौर पर रिलीज हुआ था और उस समय यह काफी हिट रहा था। इस फिल्म में माधुरी के अलावा सैफ अली खान और अक्षय कुमार भी थे, और इसका निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था। इस गाने का नया वर्जन, एक स्लो रीमिक्स है और इंस्टाग्राम रील्स पर इस्तेमाल किया गया। शुरुआत में इसे मैट रीव्स की फिल्म 'द बैटमैन' से रॉबर्ट पैटिनसन की क्लिप्स के साथ जोड़ा गया था। बाद में, यह गाना हॉलीवुड के अन्य मशहूर किरदारों की क्लिप्स में भी इस्तेमाल होने लगा, जिसमें मार्वल की आने वाली फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के विलेन 'डॉक्टर डूम' की क्लिप्स भी शामिल थीं।

Updated on:
27 Nov 2026, 1:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव

कश्मीरा शाह ने किया बेटे को लेकर इमोशनल पोस्ट, बोलीं- आंखों में आंसू आ गए, सुनीता आहूजा का रिएक्शन हुआ वायरल

‘धुरंधर’ की सिंगर रेबल के साथ हुआ बड़ा हादसा, चेहरे से टकराया ड्रोन, फैंस हुए चिंतित

Gunmaaster G9 X Review: इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ दर्शकों की कसौटी पर उतरी खरी या हुई निराशा? पढ़ें लोगों के रिएक्शन्स