बॉलीवुड

सरपंच की मौत पर शशि थरूर ने कहा- कांग्रेसियों की हत्या की जा रही है, Anupam Kher बोले- संगत का बुरा असर

पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या (Ajay Pandita Killed) पर अनुपम खेर ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर किया था। अब इसी मामले पर वह कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) पर भड़क उठे।
2 min read
anupam_kher_shashi_tharoor.jpg
anupam kher shashi tharoor on Ajay Pandita

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। हाल ही में जम्मू- कश्मीर के अनंतनाग जिले में पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या (Ajay Pandita Killed) पर भी अनुपम खेर ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर किया था। अब इसी मामले पर वह कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) पर भड़क उठे।

दरअसल, सरपंच अजय पंडिता कांग्रेस पार्टी (Ajay Pandita Congress Party) से संबंध रखते थे। इसलिए शशि थरूर ने ट्वीट के जरिए सरपंच की हत्या पर कहा कि धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। वह अपने ट्वीट (Shashi Tharoor Tweet) में लिखते हैं, 'धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के लिए खड़े होने पर कांग्रेसियों की कश्मीर से लेकर केरल तक हत्या की जा रही है। संदेश साफ है- 'कांग्रेस मुक्त भारत'। आइडिया ऑफ भारत के सभी दुश्मन यही चाहते हैं'।

शशि थरूर के इस ट्वीट पर अनुपम खेर (Anupam Kher Angry On Shashi Tharoor) भड़ उठे और उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'प्रिय शशि थरूर, आप एक पढ़े लिखे व्यक्ति हैं। आपकी सोच को क्या हो गया है। इन हालातों में जब एक आतंकवादी किसी को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मारता है, तो वह एक भारतीय को मारता है, न कि किसी राजनीतिक पार्टी के सदस्य को। बात को घुमा फिराकर कहने का क्या तरीका है। संगत का इतना बुरा असर।'

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या (Kashimir Pandit Sarpanch Killed) के मामले में अनुपम खेर का गुस्सा फूट पड़ा। अनुपम खेर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Anupam Kher Video) शेयर किया है, जिसमें वह कहते हैं कि फिर से 90 का दशक दोहराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग कहां गए जो छाती पीट-पीटकर रोते थे कि इसकी हत्या हो गई, उसकी हत्या हो गई।

Published on:
13 Jun 2020 08:09 am