बॉलीवुड

‘घर में पसरा था सन्नाटा’, आशा भोसले के निधन के बाद कैसा है घर का माहौल, अनुपम खेर ने बयां किया आंखों देखा हाल

Anupam Kher Asha Bhosle House Visit: अनुपम खेर ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के कुछ दिनों बाद उनके मुंबई स्थित घर का दौरा किया और शनिवार को एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा, "घर में गहरी खामोशी छाई हुई थी… मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं उनकी गुनगुनाहट सुन रहा हूँ।" उन्होंने आशा की पोती ज़नाई भोसले की उनकी विरासत को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए भी प्रशंसा की।

2 min read
Apr 18, 2026
Anupam Kher Asha Bhosle House Visit
अनुपम खेर पहुंचे आशा भोसले के घर शेयर की पोस्ट। (फोटो सोर्स: anupampkher/IMDb)

Anupam Kher Asha Bhosle House Visit: इंडियन सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आज यानी शनिवार (18 अप्रैल) को मुंबई में दिवंगत गायिका आशा भोसले के घर गए। 12 अप्रैल को आशा भोलसे के निधन के बाद उनके घर जाकर उन्होंने उनको श्रद्धांजलि दी और घर के माहौल, और ऊनि पोती जनाई भोसले की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आशा जी के घर के अपने अनुभव के बारे में लिखा कि ऐसा लग रहा था जैसे उनकी आवाज कानों में गूँज रही हो। इसके साथ ही उन्होंने जनाई की के बारे में लिखा कि वो महान सिंगर आशा भोसले की विरासत को पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ा रही हैं।

अनुपम खेर पहुंचे आशा भोसले के घर शेयर की पोस्ट (Anupam Kher Asha Bhosle House Visit)

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर, आशा भोसले की पोती जनाई भोसले और बेटे आनंद भोसले के साथ उनकी फोटो फ्रेम के खींची हुई एक फोटो शेयर की। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'खामोशी की आवाज़!! आज महान गायिका आशा जी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर गया! घर में गहरी खामोशी छाई हुई थी… ऐसी खामोशी जो बोलती है। और फिर भी, उस खामोशी में कहीं न कहीं, मुझे उनकी गुनगुनाहट सुनाई दे रही थी… उनकी आवाज़ हर कोने में, हर याद में गूंज रही थी।"

'मैं मौन में विदा हुआ…'

इसके आगे एक्टर ने लिखा, 'मैं मौन में विदा हुआ…', 'उनके बेटे आनंद, बहू अनुजा और उनकी पोती और सबसे अच्छी दोस्त जनाई भोसले से मुलाकात हुई, जो उनकी विरासत को प्यार, विनम्रता और शांत-शक्ति के साथ आगे बढ़ा रही हैं। कभी-कभी, ऐसी मुलाकातें आपको सिर्फ शोक का अनुभव नहीं करातीं, बल्कि आपको सुकून भी देती हैं, भले ही कुछ पल के लिए ही सही। मैं मौन में विदा हुआ… लेकिन उनके गीत मेरे दिल में धीरे-धीरे बज रहे थे! आशा जी अमर रहें! जय हो!"

आशा भोसले का अंतिम संस्कार (Asha Bhosle Last Rites)

बता दें कि देश-दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। उनको हार्ट में इन्फेक्शन के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। आशा भोसले का अंतिम संस्कार बीते सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ। तिरंगे में लिपटी इस महान गायिका को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

आशा भोसले के सदा बहार गाने (Asha Bhosle Hit Song)

लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले कई दशकों के अपने करियर में इंडियन सिनेमा के सबसे खूबसूरत और वर्स्टाइल सिंगर्स में शामिल हुईं थीं। अपनी शानदार और अलग-अलग तरह की गायकी के लिए जानी जाने वाली आशा ने कई ऐसे गाने गाए, जो आज भी लोगों को पसंद आते हैं। उनके लोकप्रिय गानों की लिस्ट बहुत लम्बी हैं जिसमें 'उमराव जान' फिल्म का ‘दिल चीज़ क्या है’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘मेरा कुछ सामान’ और ‘चुरा लिया है तुमने’ जैसे बेहतरीन और सदाबहार गाने शामिल हैं।

Published on:
18 Apr 2026 05:43 pm