
अक्षय कुमार ने की धुरंधर की तारीफ। (फोटो सोर्स: IMDb)
Akshay Kumar Aditya Dhar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन 35 साल से ज्यादा समय से एक्टिव हैं। बॉलीवुड में उन्होंने हर तरह के जॉनर में अपनी एक्टिंग का परिचय दिया है। फिर चाहे वो कॉमेडी हो, एक्शन हो, देश भक्ति फिल्में हों या फिर रोमांटिक या हॉरर फिल्में हों, उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए हैं अउ खुद को एक वर्स्टाइल एक्टर के रूप में स्थापित किया है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले 4 दशकों में इंडियन सिनेमा में आये बद्लावों को भी देखा है। अक्षय कुमार का मानना है कि वो फिल्म जगत में हो रहे बदलावों का हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। हाल ही में खिलाड़ी कुमार की भूत बंगला रिलीज हुई है।
हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बात करते हुए अक्षय कुमार ने आज के दौर के नए फिल्ममेकर्स जैसे आदित्य धर , संदीप रेड्डी वांगा और एसएस राजामौली के साथ काम करने की ख्वाहिश जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'अगर इनमें से कोई भी डायरेक्टर सोचता है कि मैं उनकी फिल्म में फिट बैठता हूं, तो वो मुझसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। लेकिन सबसे जरूरी ये है कि उन्हें मेरे लिए कुछ ऐसा ढूंढना चाहिए जो रोल मुझे भी पसंद आये। और अब मैं एक एक्शन फिल्म करना चाहता हूं।'
इंडियन सिनेमा में हो रहे बदलावों पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने 'RRR' और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने डायरेक्टर एस एस राजामौली की तारीफ करते हुए कहा, 'RRR और बाहुबली, दोनों ही फिल्मों को एकदम अलग तरह से बनाया गया था। ये लार्जर देन लाइफ थीं, जहां एक इंसान अकेले दस हाथियों को कंट्रोल कर रहा है और डायरेक्टर उस इंसान की बाजुओं पर फोकस कर रहा है। ये डायरेक्टर का विश्वास था और इसे बहुत खूबसूरती से बनाया गया था। बहुत अच्छी फिल्में थीं। उन्होंने हमें फिल्म मेकिंग का एक अलग पहलू दिखाया, कि ये कितना भव्य और लार्जर देन लाइफ हो सकता है।'
इसके आगे 'भूत बंगला' एक्टर अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ करते हुए फिल्म की कहानी और गहराई की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'धुरंधर की बात करें तो देश को जिस तरह से एक्सप्लोर किया गया है काबिले तारीफ है। फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी तरह लिखी गई फिल्म थी। हर सवाल का जवाब दिया गया था। साफ था कि मेकर्स को बहुत जानकारी थी और उन्होंने कई सोर्सेस से जानकारी निकाल कर उसे रियलिटी पर आधारित फिल्म में बदल दिया। ये बहुत डिटेलिंग और मेहनत के साथ बेहतरीन तरीके से बनाई गई फिल्म है। इसमें असल घटनाओं को लेकर उसे लार्जर देन लाइफ सिनेमाई अनुभव में बदल दिया गया।'
इसके आगे उन्होंने कहा, 'सिनेमा विकसित हो रहा है। अगर मुझे कभी ऐसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला तो मैं बहुत खुश होऊंगा।'
बीती 17 अप्रैल को अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन पेड प्रीव्यू को मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 24 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्देशक प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की ये 13वीं फिल्म है। फिल्म में राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी, और परेश रावल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
Updated on:
18 Apr 2026 04:17 pm
Published on:
18 Apr 2026 04:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
