
बॉलीवुड एक्टर Akshay Kumar ने PM Narendra Modi का हाल में इंटरव्यू लिया है। जैसे ही इस इंटरव्यू का वीडियो इंटरनेट पर आया को लोगों के बीच यह काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पीएम ने बताया है कि उन्होंने आखिरी फिल्म Anupam Kher स्टारर ( A wednesday ) देखी थी। अनुपम खेर ने पीएम की इस बात को लेकर ट्वीट किया और अपनी खुशी जाहिर की है।
अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! मुझे याद है जब अगस्त 2008 में आप गुजरात के मुख्यमंत्री थे और आपने 'अ वेन्ज्डे (A Wednesday)' फिल्म देखी थी. आतंकवाद को लेकर जैसा आप तब सोचते थे वैसा ही अब भी सोचते हैं. मुझे इस बात की बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि पिछले 11 साल में जो आपने एकमात्र फिल्म देखी है, वह हमारी फिल्म है.'
गौरतलब है कि इस इंटरव्यू को काफी पंसद किया जा रहा है। इस इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने नरेन्द्र मोदी से गैर राजनीतिक सवाल पूछे। तमाम सवाल जवाबों में अक्षय कुमार ने पीएम से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल किए।