बॉलीवुड

Nepotism News: अनुराग कश्यप ने लिया टाइगर का नाम, तो आयशा श्रॉफ में दिया ऐसा करारा जवाब

Nepotism News: अनुराग कश्यप ने लिया टाइगर का नाम, तो आयशा श्रॉफ ने दिया ऐसा करारा जवाब

2 min read
Jul 25, 2020
टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड में चल रही नेपोटिज्म की बहस पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी आ चुके हैं। उन्होंने टाइगर श्रॉफ और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के माध्यम से नेपोटिज्म की बात कही। जिस पर आयशा श्रॉफ ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

दरअसल अनुराग ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और तैमूर नजर आ रहे हैं। इसके केप्शन में उन्होंने लिखा- "यह मीडिया द्वारा नेपोटिज्म है। क्यों? क्योंकि मीडिया भी वही दिखाती है जो दर्शक देखना चाहते हैं। तो क्या आप और मीडिया की तरफ से यह वंशवाद नहीं है?"

डायरेक्टर द्वारा इस प्रकार टाइगर का नाम बीच में लाने पर उनकी मां आयशा श्रॉफ भड़क उठी और उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए लिखा-"प्लीज मेरे बच्चे को इसमें शामिल मत करिए, वह यहां पर आज अपनी मेहनत की बदौलत है।"

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी करने के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है। जिसमें सोशल मीडिया पर स्टार किड्स को लेकर जमकर मुद्दा उठाया जा रहा है।इस बहस में डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी आ गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें टाइगर श्रॉफ और सैफ अली खान के बेटे तैमूर नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर द्वारा इस फोटो के कैप्शन में लिखी गई बात टाइगर श्रॉफ की मां को समझ नहीं आई और उन्होंने तुरंत इसका रिप्लाई देते हुए अनुराग कश्यप को जवाब दिया।

आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कंगना रनौत और निर्देशक अनुराग कश्यप के बीच जमकर बहस छिड़ी हुई है। हाल ही में अनुराग ने कंगना पर तंज कसा था, जिस पर उन्होंने अनुराग को "मिनी महेश भट्ट" कह दिया था। हालांकि अब अनुराग कश्यप के सुर कंगना रनौत के लिए बदले नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कंगना रनौत और दिवंगत एक्टर इरफान खान का एक पुराना वीडियो शेयर किया। जिसमें कंगना, अनुराग कश्यप की फिल्म बांबे वेलवेट के बारे में कहती है कि यह मेरे दोस्त की फिल्म है और यह चल नहीं पाई, मुझे यह देखकर हैरानी होती है कि लोग इतने सख्त हो गए हैं। यूज़र ने इसे अनुराग कश्यप को टेग करते हुए लिखा बांबे वेलवेट की असफलता के बाद कंगना रनौत ने इस तरह अनुराग कश्यप का बचाव किया। लेकिन आप उन्हें गलत साबित करने के लिए उनके 9-10 साल पुराने वीडियो को खोद रहे हैं। इसका जवाब देते हुए अनुराग ने लिखा- "हां बिल्कुल, कंगना हमेशा मेरे साथ खड़ी रही, मैं उसका दुश्मन नहीं हूं , तुम सब हो। वो लोग जो उसका इस्तेमाल कर रहे हैं।"

Published on:
25 Jul 2020 05:40 pm
Also Read
View All