बॉलीवुड

जान से मारने की धमकी मिलने पर घबराए अनुराग कश्यप, ट्विटर छोड़ फैंस को कहा अलविदा

अनुराग ने शनिवार रात करीब 9 बजे दो ट्वीट किए और उसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिया।  

2 min read
Aug 11, 2019
Anurag Kashyap quits Twitter

सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय रखने वाले लेखक, निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ( Anurag Kashyap ) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।उन्होंने ट्विटर ( Anurag Kashyap Twitter ) छोड़ दिया है। जी हां, अनुराग ने शनिवार रात करीब 9 बजे दो ट्वीट किए और उसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिया।

दरअसल, अनुराग कश्यप ने कहा था कि उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। अनुराग ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, 'जब आपके माता-पिता को फोन आने लगे। आपकी बेटी को ऑनलाइन धमकियां मिल रही है क्योंकि आप जानते हैं कि कोई भी इस बारे में बात नहीं करना चाहता है। ठग राज कर रहे हैं और ठगना जिंदगी जीने का नया तरीका है।'

इसके अलावा अनुराग ने अपने आखिरी ट्वीट में ट्विटर छोड़ने की वजह बताते हुए लिखा, 'आप सभी की खुशी और सफलता की कामना करता हूं। ट्विटर छोड़ने के बाद यह मेरा आखिरी ट्वीट होगा। जब मुझे डर के बिना अपने मन की बात कहने की अनुमति नहीं होगी, तो मैं बिल्कुल नहीं बोलूंगा। अलविदा।'

गौरतलब है कि हाल में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘एक आदमी को लगता है कि वो जानता है कि 120 करोड़ लोगों के लिए क्या सही है और इसे लागू करने के लिए उसके पास पावर भी है।’

Published on:
11 Aug 2019 07:55 am
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!