19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

Bollywood Actor: बॉलीवुड का फेमस एक्टर जो कभी एक्टर नहीं बनना चाहता था। जब उसे पहली फिल्म ऑफर हुई तो उसे लगा कि अगर वह साइकिल चलाएगा तो लोग उसे गरीब समझेंगे, इसी डर से उन्होंने जया बच्चन को अपनी खराब तस्वीरें भेजी और 10 दिन पहले ही फिल्म के लिए मना भी कर दिया था। आइये जानते हैं कौन है वो एक्टर…

3 min read
Google source verification
Arshad Warsi not wanted become an actor sent unflattering photos to filmmakers said People will think I'm poor

अरशद वारसी का बर्थडे

Bollywood Actor: बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें इंडस्ट्री ने एक मुकाम और नाम दिया है। इस लिस्ट में एक फेमस एक्टर भी आते हैं जिनकी कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। वह कोई और नहीं बल्कि मुन्ना भाई एमबीबीएस के सर्किट यानी अरशद वारसी हैं। यह इंडस्ट्री के उन चुनिंदा अभिनेताओं में शामिल हैं, जो कॉमेडी हो या गंभीर रोल, हर सांचे में फिट बैठते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस अभिनेता की एक्टिंग के आज लाखों दीवाने हैं, वह कभी एक्टर बनना ही नहीं चाहते थे? यहां तक कि अपनी पहली फिल्म की शूटिंग से ठीक 10 दिन पहले उन्होंने काम करने से मना कर दिया था और अपनी बेहद खराब तस्वीरें मेकर्स को भेज दी थीं।

अरशद वारसी का फिल्मी करियर रहा बेहद अलग (Arshad Warsi Birthday)

अरशद वारसी आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 19 अप्रैल 1968 को हुआ था। ऐसे में उन्होंने खुद एक पुराने इंटरव्यू में अपनी डेब्यू फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था। अरशद को फिल्मों में आने से पहले एक्टिंग का कोई शौक नहीं था। वह एक सफल कोरियोग्राफर थे और बड़ी एडवरटाइजिंग एजेंसियों के साथ काम कर रहे थे। जब उन्हें फिल्म का ऑफर मिला, तो उनके मन में एक अजीब सा डर था।

अरशद ने बताया, "मुझे डर था कि फिल्म रिलीज होने के बाद अगर मैं साइकिल से कहीं बाहर निकला, तो लोग मुझे देखकर कहेंगे- देखो कितना गरीब है, पैसे नहीं हैं इसके पास, बेचारा साइकिल चला रहा है।" इसी डर की वजह से उन्होंने तय किया कि अगर काम करना ही है, तो इतना जबरदस्त करना है कि लोग उनकी साइकिल नहीं, बल्कि उनकी एक्टिंग की तारीफ करें।

जया बच्चन और वो 'साधारण' तस्वीरें (Happy Birthday Arshad Warsi)

अरशद वारसी पर पहली नजर फिल्म के डायरेक्टर जॉय अगस्टीन की पड़ी थी। जब जॉय ने अरशद को फिल्म ऑफर की, तो उन्हें लगा कि शायद जॉय मजाक कर रहे हैं। लेकिन जब जॉय ने जया बच्चन का नाम लिया, तब अरशद थोड़े गंभीर हुए। उन्होंने अपनी कुछ बेहद साधारण और जिसमें वह खराब दिख रहे थे वह तस्वीरें जया जी को भेज दीं। अरशद को यकीन था कि वह रिजेक्ट हो जाएंगे, लेकिन जया बच्चन ने उन्हें देखते ही सिलेक्ट कर लिया। बाद में जब अरशद ने उनसे इसकी वजह पूछी, तो जया जी ने कहा, "उन साधारण तस्वीरों में भी तुम्हारे चेहरे के एक्सप्रेशन्स एकदम अलग और सटीक थे।"

किस्मत का वो 'आंसरिंग मशीन' वाला खेल (Arshad Warsi Acting)

हैरानी की बात यह है कि शूटिंग शुरू होने से महज 10 दिन पहले अरशद ने फिल्म छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने डायरेक्टर जॉय अगस्टीन की आंसरिंग मशीन पर एक मैसेज छोड़ दिया कि वह फिल्म में काम नहीं करना चाहते। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जॉय ने वह मैसेज पढ़ा ही नहीं और न ही अरशद को कोई जवाब मिला। अरशद को लगा कि शायद उन्हें हर हाल में जाना ही पड़ेगा और वह अनमने मन से शूटिंग पर पहुंच गए।

नंदू से सर्किट तक का सफर

'तेरे मेरे सपने' बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट तो नहीं रही, लेकिन इंडस्ट्री ने अरशद के टैलेंट को पहचान लिया। इसके बाद ऑफर्स की लाइन लग गई और अरशद पूरी तरह एक्टिंग की दुनिया के होकर रह गए। आज अरशद वारसी अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और सधे हुए अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं!