16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर’ एक्टर ने आदित्य धर को लेकर खोला राज, बताया सेट पर अनबन के दौरान क्या लेते थे एक्शन

Ashwin Dhar News: फिल्म धुरंधर इस समय बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। फिल्म में अरशद पप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर अश्विन धर ने डायरेक्टर आदित्य धर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि जब सेट पर इतने बड़े-बड़े अभिनेता हो, तो बहस हो जाती है। ऐसे में आदित्य धर का क्या रिएक्शन होता था?

3 min read
Google source verification
Ashwin Dhar aka Arshad Pappu Big reveals On Aditya Dhar nature on dhurandhar set

अश्विन धर ने धुरंधर के सेट के खोले राड

Ashwin Dhar Big reveals On Aditya Dhar On Set: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' और अब इसके सीक्वल 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक सफलता ने निर्देशक आदित्य धर को बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली फिल्म मेकर्स की फेहरिस्त में सबसे ऊपर खड़ा कर दिया है। 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी की सफलता का आलम यह है कि इसने हाल ही में 3000 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच, फिल्म में 'अरशद पप्पू' का किरदार निभाने वाले एक्टर अश्विन धर ने शूटिंग के दौरान के कुछ किस्सों के बारे में खुलाया किया हैं, जिसमें रणवीर सिंह के नेचर से लेकर आदित्य धर का बर्ताव सब शामिल है।

आदित्य धर को लेकर धुरंधर एक्टर का बयान (Ashwin Dhar Big reveals On Aditya Dhar On Set)

आमतौर पर माना जाता है कि जब एक ही सेट पर कई बड़े सुपरस्टार्स हों, तो ईगो और बहस होना लाजिमी है। अश्विन धर ने बताया कि आदित्य धर सेट पर बहुत ही शांत स्वभाव के रहते हैं। उन्होंने एक हैरान करने वाला खुलासा करते हुए कहा, "आदित्य वाकई में बहुत सुलझे हुए निर्देशक हैं। इतने सारे बड़े सितारों के साथ काम करते वक्त अगर कभी सेट पर कोई झगड़ा या बहस हो जाए, तो भी आदित्य कोई एक्शन नहीं लेते थे वह शांत रहते थे और स्थिति को बहुत मैच्योर तरीके से संभाल लेते थे।" अश्विन के मुताबिक, आदित्य के दिमाग में फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी साफ होती है कि वह किसी भी शोर-शराबे से विचलित नहीं होते।

सेट पर कैसे रहते थे रणवीर? (Ashwin Dhar On Ranveer Singh)

अश्विन धर ने फिल्म के मुख्य हीरो रणवीर सिंह की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह के सेट पर होने का मतलब है कि वहां का माहौल कभी बोझिल नहीं हो सकता। अश्विन ने कहा, "रणवीर एक एनर्जी के पावरहाउस हैं। वह सेट पर हर किसी को हंसाते रहते हैं, गले मिलते हैं और सबसे बड़े प्यार से पेश आते हैं। चाहे काम का कितना भी दबाव हो, वह माहौल को खुशनुमा बनाए रखते हैं। उनके साथ काम करना एक यादगार अनुभव रहा।"

धुरंधर 2 में ये सीन था चुनौतीपूर्ण

फ्रैंचाइजी में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अश्विन ने बताया कि 'अरशद पप्पू' की हत्या वाला सीन उनके लिए सबसे कठिन था। इसे शूट करने में काफी समय लगा और मेहनत भी बहुत हुई, लेकिन दर्शकों ने जिस तरह से उस सीन की सराहना की, उसने सारी थकान मिटा दी।

धुरंधर 2 की बड़ी स्टारकास्ट

आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और गौरव गेरा जैसे कई दिग्गज नजर आए हैं। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म ने न केवल कमाई के मामले में झंडे गाड़े हैं, बल्कि आदित्य धर को एक ऐसे कैप्टन के रूप में स्थापित कर दिया है जो बड़े-बड़े सितारों की फौज को बहुत ही शांति और कुशलता के साथ लीड करना जानते हैं। फिलहाल पूरी टीम इस मेगा सक्सेस का जश्न मना रही है।