19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!

Tu Yaa Main Film Superhit On Netflix: सिनेमाघरों में फिसड्डी साबित होने के बाद शनाया और आर्दश गौरव की फिल्म 'तू या मैं' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Tu Yaa Main Film Superhit On Netflix

Tu Yaa Main Film Superhit On Netflix (सोर्स- एक्स)

Tu Yaa Main Film Superhit On Netflix: अक्सर देखा जाता है कि कुछ फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पातीं, लेकिन जब वही फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर आती है तो अचानक चर्चा में आ जाती है। ऐसी ही एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘तू या मैं’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। थिएटर में कमजोर प्रदर्शन करने वाली ये फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच चुकी है।

फिल्म की कहानी, सस्पेंस और खतरनाक परिस्थितियों में फंसे किरदारों की जद्दोजहद ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है, जिसके कारण रिलीज के कुछ ही दिनों में यह सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई।

OTT रिलीज के बाद बदली फिल्म की किस्मत (Tu Yaa Main Film Superhit On Netflix)

यह फिल्म सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसे नुकसान का सामना करना पड़ा। लेकिन जैसे ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, वैसे ही दर्शकों की प्रतिक्रिया पूरी तरह बदल गई।

10 अप्रैल 2026 को प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही फिल्म ट्रेंडिंग सेक्शन में शामिल हो गई और देखते ही देखते टॉप पर पहुंच गई। इससे एक बार फिर साबित हुआ कि कंटेंट अगर दमदार हो तो दर्शक उसे देर से ही सही लेकिन अपनाते जरूर हैं।

अलग-अलग दुनिया से आए दो किरदारों की कहानी

फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। कहानी दो कंटेंट क्रिएटर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी और सोच बिल्कुल अलग होती है। एक तरफ साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला रैपर और दूसरी तरफ हाई-प्रोफाइल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर- दोनों की मुलाकात एक कोलेबोरेशन के दौरान होती है।

धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं और रिश्ता प्यार में बदल जाता है। लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है जब परिस्थितियां अचानक बदल जाती हैं और दोनों खुद को एक खतरनाक स्थिति में फंसा हुआ पाते हैं।

खाली स्विमिंग पूल और मगरमच्छ से शुरू होता है असली खेल

फिल्म का सबसे रोमांचक हिस्सा तब सामने आता है जब दोनों एक सुनसान जगह पर स्थित गहरे स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं। हालात पहले ही मुश्किल होते हैं और तभी वहां एक मगरमच्छ की मौजूदगी कहानी को और ज्यादा खतरनाक बना देती है।

इसके बाद कहानी सर्वाइवल की लड़ाई में बदल जाती है, जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष दिखाई देता है। यही सस्पेंस फिल्म को अंत तक बांधे रखता है और दर्शकों को सीट से उठने नहीं देता।

थाई फिल्म से प्रेरित है कहानी (Tu Yaa Main Film Superhit On Netflix)

इस फिल्म का निर्देशन बेजॉय नाम्बियार ने किया है। दिलचस्प बात यह है कि ये फिल्म 2018 में आई थाई सर्वाइवल थ्रिलर 'द पूल' से प्रेरित है।

निर्माताओं ने इसे भारतीय दर्शकों के मुताबिक ढालते हुए कहानी में इमोशन, रोमांस और सस्पेंस का अच्छा मिश्रण तैयार किया है। यही वजह है कि भले ही फिल्म थिएटर में सफल नहीं रही, लेकिन OTT पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।