
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बनने वाले हैं माता-पिता
Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए 19 अप्रैल 2026 का दिन जश्न का मौका लेकर आया है। इस स्टार जोड़ी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई, जंगल की आग की तरह फैल गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके फैंस चहक उठे और आने वाला है छोटा हजमा, कहकर कमेंट करने लगे।
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर साल 2026 की सबसे बड़ी और प्यारी घोषणा की है। उन्होंने एक बहुत ही इमोशनल तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी नन्हीं बेटी 'दुआ सिंह पादुकोण' नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस फोटो में दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिखाई दे रही है, जिससे यह साफ हो गया कि दुआ अब बड़ी बहन बनने वाली हैं। बता दें कि साल 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के बाद, इस कपल ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक कैमरों से दूर रखा था, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी खुशी को फैंस के साथ बांटने का फैसला किया।
इस खबर के वायरल होते ही रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो क्लिप फिर से चर्चा में आ गया है। एक क्विज शो के दौरान रणवीर ने बड़े ही प्यार से कहा था, "भाई साहब, आपकी भाभी (दीपिका) बचपन में कितनी प्यारी थीं, है ना? मैं तो रोज उनकी बचपन की तस्वीरें देखता हूं और भगवान से कहता हूं कि बस मुझे भी ऐसी ही एक नन्हीं बच्ची मिल जाए, तो मेरी जिंदगी सेट हो जाए।" आज जब उनके घर दूसरा बच्चा आने वाला है, तो फैंस कह रहे हैं कि रणवीर की दुआएं कुबूल हो रही हैं।
निजी जीवन के साथ-साथ दोनों की प्रोफेशनल लाइफ भी बुलंदियों पर है। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक सफलता का स्वाद चख रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण भी रुकने वाली नहीं हैं। वह इन दिनों शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा, वह मशहूर निर्देशक एटली की अगली फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ भी नजर आने वाली हैं।
दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी साल 2012 में 'राम-लीला' के सेट से शुरू हुई थी। 2018 में इटली की लेक कोमो में शाही अंदाज में शादी करने के बाद से यह कपल लगातार अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतता आया है। अब इनके परिवार में आने वाले इस नए नन्हे सदस्य को लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री उत्साहित है।
Published on:
19 Apr 2026 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
