
दोबारा मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण (फोटो सोर्स: deepikapadukone and ranveersingh के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा)
Deepika Padukone Second Pregnancy: बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बार फिर खुशियों की दस्तक होने वाली है। दीपिका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए ये खबर अपने करोड़ों चाहने वालों के साथ शेयर की कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बता दें, दीपिका ने इस खास पल को अपने फैंस के साथ बांटने में कोई देरी नहीं की। जैसे ही उन्होंने ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, पलभर में बधाइयों का तांता लग गया। फैंस से लेकर फिल्म जगत तक हर तरफ से इस दंपती को प्यार और शुभकामनाएं मिलने लगीं।
दरअसल, रणवीर और दीपिका पहले भी माता-पिता बन चुके हैं। अब दूसरे बच्चे के आगमन की खबर ने इस परिवार की खुशी को और दोगुना कर दिया है।
अपडेट अभी जारी हैै...
Updated on:
19 Apr 2026 11:08 am
Published on:
19 Apr 2026 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
