13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आशा भोसले और लता मंगेशकर की मौत में निकला एक और अजब संयोग

Asha Bhosle Passed Away: आशा भोसले के निधन से पूरा देश में मातम छा गया है। ऐसे में उनकी बहन स्वर कोकिला लता मंगेशकर और उनकी मौत में कई संयोग सामने आए हैं। जैसे दोनों बहनों की मौत 92 साल में हुई और एक ही हॉस्पिटल में। अब एक और संयोग सामने आया है, जिसे सुनकर कह रहे हैं बहनें हो तो ऐसी…

2 min read
Google source verification
Asha Bhosle and his Sister late Lata Mangeshkar 1 more Coincidence in death fans said pure love

आशा भोसले और लता मंगेशकर

Asha Bhosle Sister Lata Mangeshkar: भारतीय संगीत जगत के लिए रविवार का दिन एक ऐसे शून्य को छोड़ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। अपनी जादुई आवाज से आठ दशकों तक दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 12 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था (मल्टी-ऑर्गन फेलियर), जिसके चलते तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अब ऐसे में पहले उनका उनकी बड़ी बहन के साथ उम्र और एक ही हॉस्पिटल में दम तोड़ने का संयोग सामने आया था। अब दोनों की मौत में एक और बड़ा संयोग सामने आया है। जिसे सुनकर एक बार फिर फैंस दोनों के प्यार की मिसाल दे रहे हैं।

दोनों बहनों की मौत में एक और अजब संयोग (Asha Bhosle Sister Lata Mangeshkar Coincidence in Death)

आशा भोसले के निधनके साथ ही एक बेहद भावुक करने वाला संयोग भी सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। उनकी बड़ी बहन और 'सुर कोकिला' लता मंगेशकर का निधन भी 92 साल की उम्र में ही हुआ था। इत्तेफाक देखिए कि जिस ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा जी ने आखिरी सांस ली, ठीक उसी हॉस्पिटल में लता दीदी ने भी दुनिया को अलविदा कहा था। एक ही उम्र और एक ही जगह पर दोनों बहनों की जीवन यात्रा का समाप्त होना, उनके रूहानी जुड़ाव को और भी गहरा बना देता है।

वहीं, अब जो संयोग सामने आया है वह यह है कि लता मंगेशकर ने भी रविवार 6 फरवरी 2020 को ही दम तोड़ा था और आशा भोसले ने भी रविवार को ही आखिरी सांस ली। यानी दोनों बहनें रविवार को ही दुनिया छोड़कर गईं। दोनों बहनों के संयोग को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी का इस हद तक संयोग होना सुनकर ही हैरानी हो रही है।

13 अप्रैल को होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार (Asha Bhosle Last Rites)

आज जब आशा ताई भी अपनी बड़ी बहन के पास 'अनंत यात्रा' पर निकल गई हैं, तो भारतीय संगीत का वह आंगन सूना हो गया है जो मंगेशकर बहनों की जुगलबंदी से दशकों तक चहकता रहा था। फिलहाल परिवार की तरफ से अंतिम संस्कार को लेकर बड़ी जानकारी दी गई है।

आशा भोसले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके आवास 'कासा ग्रांडे' में रखा गया है। इस बीच, उनके परिवार ने उन प्रशंसकों के लिए जानकारी शेयर की है जो उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। गायिका के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बातचीत करते हुए भीड़ से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है।