बॉलीवुड

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर बोले अनुराग कश्यप, कहा- याद रखना क्या कहा है

Anurag Kashyap ने Amit Shah पर कसा तंज Amit Shah के बयान के बाद Anurag Kashyap ने किया ट्ववीट
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Feb 2020, 8:15 AM IST
Anurag Kashyap
Anurag Kashyap

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में बॉलीवुड से अगर कोई नाम सबसे उपर है तो वो है अनुराग कश्यप(Anurag Kashyap)। अनुराग सोशल मीडिया पर अक्सर मोदी सरकार पर हल्ला बोलते रहते हैं। पॉलिटिकली काफी एक्टिव रहने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) को घेरा है।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) में करारी शिकस्त के मिलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा था कि- बीजेपी नेताओं को 'गोली मारो' और 'भारत-पाक मैच' जैसे बयानों से बचना चाहिए था। हमारी हार का बड़ा कारण ऐसे बयान भी हैं। अमित शाह के इस बयान पर पर अनुराग कश्यप ने उनपर तंज कसा है। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अपने ट्वीट में लिखा- याद रखना क्या कहा है। अमित शाह पर आया अनुराग कश्यप का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें दिल्ली विधानसभा 2020 (Delhi Election Results 2020) के चुनाव में 70 सीटों में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली हैं, वहीं मनोज तिवारी की भाजपा को 8 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इन सबके बीच कांग्रेस (Congress) शून्य पर सवार हो गई। पिछली बार की तरह इस बार भी उसका खाता नहीं खुल सका है।

Published on:
Also Read
View All
सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

Ramayana vs Godzilla Minus Zero: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अमेरिका में मिली कड़ी टक्कर, जापानी फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत

क्या 10 साल बाद एक्टिंग छोड़ देंगे रणबीर कपूर? ‘रामायण’ एक्टर के बयान ने बढ़ाई फैंस की चिंता

‘मेरे चेहरे पर लगाया गया रणबीर कपूर का चेहरा’, अभय अरोड़ा का खुलासा, बोले- एक्टर ने अकेले नहीं निभाया भगवान परशुराम का किरदार