बॉलीवुड

सेकंड मैरिज एनिवर्सरी : विराट और अनुष्का ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कर ऐसे किया एक-दूजे को विश, लिखे ये प्यारे मैसेज

अनुष्का शर्मा ने शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर पति विराट के लिए लिखा प्यारा सा मैसेज, शेयर की अनदेखी तस्वीर....virat kohli, anushka sharma, virat anushka anniversary, virat anushka wedding, virat anushka wedding anniversary, virat anushka photos, virat anushka best photos, virat anushka news  
2 min read
Dec 11, 2019
virat kohli, anushka sharma
virat kohli, anushka sharma

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा Anushkha Sharma और क्रिकेटर विराट कोहली Virat Kohli बुधवार को अपनी सेकंड मैरिज एनिवर्सरी Second Marriage Anniversary मना रहे हैं। शादी वर्ष 2017 में 11 दिसंबर को की थी। दूसरी मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर अनुष्का ने इंस्टाग्राम शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करना भगवान का चेहरा देखना है'-विक्टर ह्यूगो। प्यार सिर्फ एक भावना नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है। यह एक मार्गदर्शक, एक प्रस्तावक, पूर्ण सत्य का मार्ग है। और मैं धन्य हूं, वास्तव में, पूर्ण रूप से धन्य हूं, तुम्हें पाया है।

केवल प्रेम और कुछ नहीं
विराट कोहली ने भी पत्नी अनुष्का के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यारा सा मैसेज लिखा, 'वास्तव में केवल प्रेम है और कुछ नहीं। और जब ईश्वर आपको उस व्यक्ति के साथ आशीर्वाद देता है जो आपको यह महसूस करता है कि हर रोज, आपके पास बस एक भावना है, आभार।

एड से शुरू हुई लव स्टोरी
वर्ष 2013 मेें विराट की एक एड शूट के दौरान अनुष्का से मुलाकात हुई। फिर दोनों दोस्त बने। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदली। इस दौरान एक बार अनुष्का कोलंबो में चल रही फिल्म की शूटिंग के बीच विराट मिलने मुंबई आईं। इसके बाद से इनके अफेयर की चर्चाए शुरू हुई। अनुष्का का 26वां बर्थडे मनाने के लिए दोनों उदयपुर पहुंचे थे। कई बार अनुष्का को क्रिकेट के स्टेडियम में विराट को चीयर करते हुए देखा गया। श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान विराट ने शतक लगाया तो दर्शकों के बीच बैठी अनुष्का की तरफ फ्लाइंग किस करते हुए इशारा किया तो दोनों के प्यार मुहर लग गई। 2016 में ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ी। लेकिन 2017 में वेलेटाइन्स डे पर विराट-अनुष्का ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया।

Published on:
11 Dec 2019 03:47 pm