बॉलीवुड

इस आलीशान घर में रहेंगी Anushka Sharma की बेटी Anvi, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश.. देखिए Photos

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर की इनसाइड तस्वीरें ऐसे घर में रहेंगी विरुष्का की बेबी गर्ल अनुष्का-विराट का घर है बेहद आलीशान

2 min read
Jan 12, 2021
Virat Kohli and Anushka Sharma

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के घर बेटी आई है। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये बात सामने आई तो कपल को बधाईयां देने का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर लगातार अनुष्का और विराट की बेटी को लेकर चर्चा चल रही है। ऐसा लग रहा है कि उनकी बेटी आते ही इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। वहीं अभी अनुष्का और बेटी अस्पताल में हैं लेकिन जल्द ही वो अपने घर में आएंगे।

जिस घर में विरुष्का की बेटी रहेगी वो बेहद आलीशान है। क्या आपने विराट और अनुष्का के घर की इनसाइड तस्वीरें देखी हैं। चलिए आपको उनके घर का एक नजारा दिखाते हैं।

विराट और अनुष्का का घर अंदर से बेहद ही आलीशान बना हुआ है। दोनों का ये शानदार अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली में बना हुआ है जिसका नाम Omkar 1973 है। दोनों ने इस घर को साल 2016 में खरीदा था और शादी के बाद विराट-अनुष्का यहीं शिफ्ट हो गए।

विरुष्का की अपार्टमेंट की कीमत बहुत ज्यादा है। 34 करोड़ का ये आलीशान घर 7,171 स्कॉयर फीट में फैला हुआ है।

चार बेडरूम का अनुष्का और विराट का घर बहुत ही शानदार बना हुआ है। यहां पर जिम, गार्डन एरिया, खूबसूरत टैरिस और फोटोशूट के लिए भी जगह बनी हुई है। अनुष्का कई बार अपने घर से फोटोशूट की तस्वीरें साझा कर चुकी हैं।

अनुष्का की बालकनी बेहद ही आलीशान है जिसे उन्होंने दीवाली के मौके पर बढ़िया तरीके से सजाया था। एक बार अनुष्का अपने घर के टेलिवीजिन एरिया को भी दिखा चुकी हैं। जहां से उनका और विराट का रखा स्केच खूब वायरल हुआ था।

Published on:
12 Jan 2021 02:03 pm
Also Read
View All