
ट्रेलर लॉन्च इवेंट से तमन्ना भाटिया की फोटोज। (फोटो सोर्स: instagram- zoomtv and Youtube/Balaji Motion Pictures)
Tamannaah Bhatia Vvaan: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने बुधवार (16 सितंबर) को 'Vvaan: Force of the Forest' के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के भक्ति गीत 'छठी मैया' के बारे में बात की और इस गाने पर अपने पंडित जी की प्रतिक्रिया का रिएक्शन बताया। इस दौरान तमन्ना ने छठ को "सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक भावना" भी बताया। एक्ट्रेस ने मुंबई में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, प्रोड्यूसर एकता कपूर और डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा के साथ इवेंट में शामिल होते हुए यह किस्सा शेयर किया।
तमन्ना ने बताया कि उनके पंडित जी ने गाने में दिखाई गई बारीकियों पर ध्यान दिया और फिल्म देखने में दिलचस्पी दिखाई। एक्ट्रेस ने बताया, "कल (15 सितंबर) मेरे घर पर गणपति उत्सव मनाया जा रहा था। हम पूजा कर रहे थे और कल ही विसर्जन भी किया। मेरे पंडित जी ने कहा, 'आपने जो फिल्म बनाई है, हम सब जाकर देखेंगे।' छठ का महत्व, जैसा हमने दिखाया है, उन्होंने उन सभी बारीकियों पर ध्यान दिया और बहुत तारीफ की।"
उन्होंने अपनी बिल्डिंग के वॉचमैन के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र करते हुए बताया कि उसने उनसे पूछा था कि क्या फिल्म छठ पर आधारित है। इस बात को साफ करते हुए तमन्ना ने बताया कि हालांकि कहानी में छठ की अहम भूमिका है, लेकिन फिल्म 'वन देवी' पर केंद्रित है।
तमन्ना भाटिया ने आगे कहा, "छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक भावना है।" उन्होंने इस सीक्वेंस के लार्ज स्केल के बारे में भी बताया और दर्शकों के इसे बड़े पर्दे पर देखने को लेकर उत्साह ज़ाहिर किया।
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' आने वाली 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को टीवीएफ के अरुणाभ कुमार ने लिखा है, जबकि दीपक मिश्रा ने इसका निर्देशन किया है। यह फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स ने टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर बनाई है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है। मनु आनंद फिल्म के फोटोग्राफी डायरेक्टर और विजुअल डायरेक्टर हैं।
Updated on:
16 Sept 2026 06:13 pm
Published on:
16 Sept 2026 05:57 pm
