बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भक्ति रस में डूबे, कृष्ण दास कीर्तन में दिखे भावुक

विराट और अनुष्का का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Jul 16, 2024
Feature image

विराट कोहली, जो हाल ही में T20 वर्ल्डकप जीतने के बाद इस फॉरमेट से रिटायर हो गए हैं, अब अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में दोनों को कृष्ण दास कीर्तन में देखा गया, जहां विराट को आंखें बंद कर राम नाम का जप करते हुए देखा गया। वहीं, अनुष्का तालियों के साथ श्रीराम-जय राम जय जय राम का जाप करती नजर आईं।

वायरल वीडियो में दिखा भक्ति का रंग

विराट और अनुष्का का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कैजुअल टी-शर्ट, चश्मा और टोपी पहने हुए दिख रहे हैं, जबकि अनुष्का सिंपल टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। दोनों की भक्ति और समर्पण ने फैंस का दिल जीत लिया है।

लंदन शिफ्ट होने की अटकलें

विराट और अनुष्का की लंदन में शिफ्ट होने की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि अनुष्का ने अपनी प्रेग्नेंसी के कई महीने लंदन में बिताए थे और उनके बेटे का जन्म भी वहीं हुआ था। ऐसी घटनाओं को जोड़ कर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि विराट और अनुष्का लंदन में स्थायी रूप से बसने का विचार कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कृष्ण दास और उनका कीर्तन

कृष्ण दास भारतीय मंत्रोच्चार और संगीत के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। उन्होंने 1960 के दशक में अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की और नीम करोली बाबा के शिष्य बन गए। उनका कीर्तन भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय है।

अनुष्का शर्मा की फिल्मी वापसी

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही "चकदा एक्सप्रेस" में नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित बायोपिक है। इस फिल्म के साथ अनुष्का लगभग 6 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं।

Updated on:
16 Jul 2024 11:45 am
Published on:
16 Jul 2024 11:44 am