
नई दिल्ली | अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) आजकल भूटान में वेकेशन मना रहे हैं। उनकी भूटान (Bhutan) की तस्वीरें लगातार वायरल होती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने विराट का जन्मदिन भी भूटान में ही सेलिब्रेट किया था। अब अनुष्का ने अपनी और विराट की बहुत ही प्यारी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अनुष्का ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वो एक डॉग के साथ नजर आ रही हैं। फैंस को अनुष्का और विराट की ये फोटोज़ काफी पसंद आ रही हैं।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का ने फोटो साझा कर इमोजी पोस्ट किए हैं। जिसमें एक डॉग और दो पार्टनर्स बने हुए हैं। अनुष्का की इसी पोस्ट में विराट कोहली भी उसी डॉग को अपनी गोदी में बिठाए नजर आ रहे हैं। फैंस को अनुष्का और विराट की लाइफ में आया ये नन्हा मेहमान काफी पसंद आ रहा है। अनुष्का ने एक और पोस्ट की है जिसमें वो और विराट गाए के बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने इसमें लिखा- प्यार ने प्यार को पहचान लिया। अनुष्का और विराट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
बता दें कि अनुष्का और विराट दोनों को ही नेचर और जानवरों से बहुत ज्यादा ही प्यार है। साथ ही डॉग्स और कैट्स अनुष्का शर्मा के फेवरेट हैं। इसीलिए वो भूटान में छुट्टियों को कुछ ज्यादा ही इंजॉए कर रहे हैं। सुत्रों के मुताबिक, वेकेशन से लौटने के बाद अनुष्का फिर से शूटिंग की तरफ रुख करेंगी। हाल ही में खबर आई थी कि अनुष्का फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में एक ग्लैमरस टीचर की भूमिका में नजर आने वाली हैं।