अनुष्का शर्मा का नया वीडियो वायरल ट्रेड मिल पर भागती हुई आईं नजर
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। उनकी प्रेग्नेंसी का आखिरी महीना चल रहा है। ऐसे में हर कोई विराट और उनका बेबी देखने के लिए एक्साइटिड है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फोटोज़ व वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इसमें वह ट्रेड मिल पर दौड़ लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की टीशर्ट और ब्लैक कलर की जेगिंग पहनी हुई है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इससे पहले भी अनुष्का शर्मा ने व्यायाम करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें विराट कोहली ने उनकी मदद करते हुए नजर आए थे। हालांकि उनकी इस तस्वीर पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन अनुष्का ने बताया था कि वह डॉक्टर्स से सलाह लेकर ही व्यायाम कर रही हैं।
हाल ही में अनुष्का ने Vogue के लिए फोटोशूट करवाया था। साथ ही उन्होंने इंटरव्यू भी दिया था। मैगजीन से बातचीत में उन्होंने कोरोना में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि कोरोना उनके लिए फायदेमंद रहा। क्योंकि जब भी वह डॉक्टर के पास जाती थीं तो सड़कें खाली रहती थीं और उन्हें कोई देख नहीं पाता था। अनुष्का ने कहा कि इससे उन्हें प्रेग्नेंसी को कुछ वक्त तक छिपाने में मदद मिली थी।