17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office: तीसरे दिन ‘आवारापन 2’ ने ‘बटवारा 1947’ को चटाई धूल, रविवार को इमरान हाशमी ने मारी बाजी

Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने तीसरे दिन भी सनी देओल की बटवारा 1947 को पछाड़ दिया है और खुद 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
2 min read
Google source verification
awarapan 2 box office collection day 3 beat sunny deol batwara 1947

आवारापन 2 ने बटवारा 1947 को पछाड़ा (Photo Source- Twitter/@InsideBoxOffice)

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office: स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों- इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' (Awarapan 2) और सनी देओल की 'बटवारा 1947' (Batwara 1947) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। जहां लोगों को उम्मीद थी कि सनी देओल की बटवारा 1947 शानदार कमाई करेगी, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। ओपनिंग से ही आवारापन 2 सनी की बटवारा 1947 को मात दे रही है। 

बटवारा 1947 और आवारापन 2 की टक्कर

रविवार को लगा था कि बटवारा 1947 को वीकेंड का फायदा मिल सकता है, लेकिन ऐसा आंकड़ों को देखकर नहीं लग रहा। वहीं, आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ बना ली है। रिलीज के लगातार तीसरे दिन भी 'आवारापन 2' ने सनी देओल की 'बटवारा 1947' को पछाड़ते हुए शानदार कलेक्शन किया है।

आवारापन 2 ने रविवार को कितना कलेक्शन किया?

sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म 'आवारापन 2' ने तीसरे दिन यानी रविवार 16 अगस्त को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 26.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने पहले दिन 22 करोड़, दूसरे दिन 33.75 करोड़ और तीसरे दिन 26.25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 82 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

अगर ग्रॉस और वर्ल्डवाइड आंकड़ों की बात करें, तो फिल्म का ऑल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 98.40 करोड़ हो गया है, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 104.40 करोड़ की कमाई कर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, माना जा रहा है कि अपने दूसरे हफ्ते की शुरुआत में यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार लेगी।

'बटवारा 1947' की रफ्तार पड़ी धीमी

वहीं, राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और सनी देओल स्टारर फिल्म 'बटवारा 1947' की शुरुआत काफी सुस्त रही थी। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने बढ़त हासिल की और 13.50 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई और यह केवल 7.50 करोड़ ही कमा सकी।

इस तरह 'बटवारा 1947' का तीन दिनों का कुल नेट कलेक्शन 26.75 करोड़ हुआ है। फिल्म का ऑल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 31.91 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 37.41 करोड़ तक पहुंच पाया है।

थिएटर्स में ऑक्यूपेंसी में भी आगे निकली 'आवारापन 2'

रविवार को थिएटर ऑक्यूपेंसी के मामले में भी 'आवारापन 2' ने 'बटवारा 1947' को मात दी है। फिल्म के सुबह के शोज में 25.69%, दोपहर में 60.38% और शाम के शोज में 68.62% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जिससे इसकी औसतन (Average) ऑक्यूपेंसी 51.56% रही।

वहीं इसके उलट, 'बटवारा 1947' के सुबह के शोज में 11.85%, दोपहर में 29.38% और शाम में 33.54% दर्शक पहुंचे, जिससे इसकी औसतन ऑक्यूपेंसी महज 24.92% ही रह सकी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग