बॉलीवुड

एकसाथ तीन फिल्में प्रोड्यूस करने की तैयारी में अनुष्का, भाई के साथ करेंगी काम

अनुष्का शर्मा अपने होम प्रोडक्शन तले अब तीन नई फिल्मों पर काम करने जा रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2018, 11:23 AM IST
anushka sharma
anushka sharma

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने होम प्रोडक्शन तले अब तीन नई फिल्मों पर काम करने जा रही हैं। अब तक अनुष्का 'परी', 'एनएच 10' और 'फिल्लौरी' जैसी फिल्में बना चुकी हैं। हालांकि फिल्में बॅाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। लेकिन उन्होंने बिना रुके एक बार फिर नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरु कर दिया है।

अनुष्का और उनके भाई करनेश फिल्म पर मिलकर करेंगे काम
खबरों के मुताबिक अनुष्का अपने भाई करनेश शर्मा के साथ मिलकर एकसाथ तीन स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं। बता दें करनेश 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' प्रोडक्शन हाउस के को-फाउंडर हैं। वह अनुष्का के साथ मिलकर फिल्मों पर काम करते हैं। वैसे गौर करने वाली बात है कि अब तक अपने प्रोड्क्शन की बनाई तीनों फिल्मों में अनुष्का शर्मा ने ही लीड किरदार निभाया है। अब आने वाले इन तीन प्रोजेक्ट्स में वह लीड रोल प्ले करती हैं या नहीं यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

अनुष्का की अपकमिंग फिल्में
इन दिनों अनुष्का अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ 'जीरो' फिल्म में भी नजर आएंगी।

रूस में भी रिलीज होगी अनुष्का की 'परी'

अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' रूस में भी रिलीज होने वाली हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। यह फिल्म रूस में 19 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।

फिल्म 'जीरो' में कैटरीना और अनुष्का का किरदार

इस फिल्म में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक वैज्ञानिक का किरदार निभा रही हैं। वहीं कैटरीना का किरदार तो सबसे निराला है। कैटरीना फिल्म 'जीरो' में पियक्कड़ बनी हैं। बिना शराब के वे रह नहीं पातीं। शराब की लत से वे काफी परेशान रहती हैं और इससे छुटकारा पाने की कोशिश में लगी रहती हैं।

फिल्म 'जीरो' को लेकर कैटरीना ने बताई खास बात

फिल्म को लेकर एक और खास बात पता चली है। कैटरीना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया," फिल्म में पहले 'जीरो' का किरदार मैं अदा करने वाली थी। उस वक्त फिल्म का नाम था "कैटरीना मेरी जान"। फिल्म की कास्ट कुछ और ही थी और उस समय शाहरुख फिल्म का हिस्सा नहीं थे।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग खत्म होने वाली है और इस साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज की जा सकती है।

Published on:
Also Read
View All
एक ही छत के नीचे आए मलाइका अरोड़ा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता और एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, दिवाली पार्टी में दिखे सितारे

Ramayana Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर की रामायाण ने ओपनिंग पर किया धमाका, पहले दिन तोड़े ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड

“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार