5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Shahrukh Khan Film King Song: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में दीपिका पादुकोण की भगवा ड्रेस को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी विधायक रवि नेगी ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताते हुए शाहरुख खान को चेतावनी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 5 Nov 2026, 9:46 PM IST

BJP MLA ravi negi warning Shah Rukh Khan King song deepika padukone wearing saffron dress

शाहरुख खान की नई फिल्म किंग के गाने पर खड़ा हुआ विवाद (Photo Source- Twitter/@shee_bolly)

Ravi Negi On Shahrukh Khan Film King Song: बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की आने वाली फिल्म 'किंग' (King) एक बार फिर रिलीज से पहले ही बड़े विवादों के घेरे में आती दिख रही है। फिल्म के एक गाने 'तू मिल जाए' में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) द्वारा पहनी गई भगवा (ऑरेंज) रंग की ड्रेस को लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। इस मामले पर राजनीतिक गलियारों से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रविंदर सिंह नेगी उर्फ रवि नेगी ने खुले तौर पर शाहरुख खान को चेतावनी दी है कि वह गाने के उस विवादित हिस्से को तुरंत फिल्म से हटा लें, वरना पूरे देश में कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

शाहरुख खान को बीजेपी विधायक ने दी चेतावनी

बीजेपी विधायक रवि नेगी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, "यह उनका नेचर है क्योंकि यह शाहरुख खान की फिल्म है। शाहरुख और इस देश के ये सभी जिहादी लोग, वह देश से पैसा कमाते हैं और इसे बदनाम करते हैं, और उन्हें भगवा से दिक्कत है, और दीपिका पादुकोण तो बस एक मोहरा है। ये जिहादी इसके पीछे हैं।जिस सनातन को हम मानते हैं, उसमें वह ऐसे कपड़े पहनते हैं और बदतमीजी से डांस करते हैं।"

विधायक ने तीन साल पहले रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (Pathaan) के उस विवाद की भी याद दिलाई, जिसमें दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा बिकिनी को लेकर देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे। नेगी ने चेतावनी देते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि सनातन धर्म के अपमान को देश का कोई भी नागरिक बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म मेकर्स को जल्द से जल्द उस आपत्तिजनक सीन या गाने के हिस्से को हटा देना चाहिए, अन्यथा सनातन संगठनों के विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

मेकर्स और कलाकारों की तरफ से अभी तक नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि 'पठान' फिल्म के दौरान भी 'बेशर्म रंग' गाने में भगवा रंग के कपड़ों को लेकर देश भर में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने तीखा विरोध जताया था। अब एक बार फिर 'किंग' फिल्म के गाने में दीपिका की ड्रेस को लेकर उपजे इस विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि, बढ़ते विवाद और राजनीतिक चेतावनियों के बावजूद अभी तक न तो अभिनेता शाहरुख खान और न ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण या फिल्म के निर्माताओं की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

रवि नेगी ने आगे दीया मिर्जा के विवाद पर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "यह एक सोची-समझी साजिश है। यह इन लोगों की साजिश है, जैसे दीया मिर्जा ने कहा था कि दिवाली पर पटाखे न जलाएं, लेकिन ईद पर उनकी अक्ल कहां चली जाती है? उनकी अक्ल तब कहां चली जाती है जब ईद पर खुलेआम बकरों और भेड़ों की कुर्बानी दी जाती है, और उनके मांस के टुकड़े सड़कों पर गिरते हैं?"

उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों को शर्म आनी चाहिए क्योंकि वह भारतीय पैसे से सेलेब्स बने हैं। रवि नेगी ने कहा कि यह सब सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश है, और दीपिका को भी शर्म आनी चाहिए। उन्होंने एक बार फिर कहा कि सीन हटाना होगा वरना वह शाहरुख का खुलकर विरोध करेंगे। अब ऐसे में न तो शाहरुख और न ही दीपिका ने इस विवाद के बारे में कोई बयान दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन