बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा ने दिया ऐसा सोशल मैसेज, बच सकती है लाखों लोगों की जान! देखें वीडियो

अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2018, 4:35 PM IST
anushka sharma
anushka sharma

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और वरुण धवन इन दिनों फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में दोनों स्टार्स इस वक्त दिल्ली शहर आए हुए हैं। हाल में अनुष्का और वरुण ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने स्टार्स से लोगों को ‘सेफ ड्राइविंग’ को बढ़ावा देने की गुजारिश की। इसलिए अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में अनुष्का ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। एक्ट्रेस ने यह संदेश अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में दिया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ‘सेफ ड्राइविंग’ को बढ़ावा देने के लिए वीडियो सीरीज शुरू करने जा रही है, जिसके तहत वरुण धवन और अनुष्का शर्मा को इस सीरीज का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है।दोनों एक्टर्स इसके लिए राजी हो गए हैं।

हाल में दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया , ‘हम दोनों एक्टर्स के साथ एक इवेंट आयोजित करना चाहते थे लेकिन उनकी व्यस्तता की वजह से यह मुमकिन नहीं हो सका। इसलिए हमने वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया है।’

बता दें इससे पहले बॅालीवुड स्टार्स अर्जुन कपूर, कंगना रनौत , सोनम कपूर , सोनाक्षी सिन्हा और कपिल शर्मा भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कैंपेन का हिस्सा बन चुके हैं।

गांधी जयंती के मौके पर हुआ था फिल्म का ऐलान

फिल्म 'सुई धागा' को यश राज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म के द्वारा अनुष्का और वरुण पहली बार बड़े परदे पर साथ दिखाई देंगे। पिछले साल गांधी जयंती के मौके पर इस फिल्म का ऐलान किया गया था। एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने बताया कि वे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह पहली बार है जब वे इस तरह का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं दी है।

फिल्म 'सुई धागा' की कहानी

शरत कटारिया के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'सुई धागा' की कहानी मजदूरी और नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया योजना पर आधारित है। फिल्म में वरुण एक मजदूर का किरदार निभाने वाले हैं। यह फिल्म 28 सितम्बर को रिलीज होगी।

Updated on:
3 Apr 2018, 4:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर की रामायाण ने ओपनिंग पर किया धमाका, पहले दिन तोड़े ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड

“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता