बॉलीवुड

विराट कोहली की बाहों में आकर खिलखिलाईं अनुष्का शर्मा, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

अनुष्का और विराट ने भूटान के वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं

2 min read
,,

नई दिल्ली: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर के विवादित बयान के कारण चर्चा में आई थीं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया उनको जवाब दिया था। लेकिन एक बार फिर अनुष्का शर्मा फिर से चर्चा में आ गई हैं, जिसकी वजह है उनकी वेकेशन की तस्वीरें। जी हां, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों भूटान में हैं और उनकी वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हम आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें-

विराट की बाहों में अनुष्का शर्मा का खिलखिलाता चेहरा आप देख ही सकते हैं। दोनों ही इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में अनुष्का भूटान की सब्जी मंडी में हैं। सब्जी मंडी में ऑर्गेनिक सब्जियां देखने के बाद अनुष्का के चेहरे खुशी देखते ही बनती है। अनुष्का ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- अपने बचपन के दिन याद आ गए।

एक्ट्रेस ने भूटान की वादियों की तस्वीर भी शेयर की है।

भूटान के लोगों से मिलते अनुष्का और विराट। इस तस्वीर में भी दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Published on:
04 Nov 2019 02:39 pm
Also Read
View All