बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा की हॉरर मूवी ‘परी’ का पहले दिन का कलेक्शन आउट

अनुष्का की क्रिकेटर विराट से शादी के बाद 'परी' पहली फिल्म है। विराट ने भी लगातार इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट्स की थीं।
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 3:22 PM IST
Pari Box office collection
Pari Box office collection

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की हॉरर फिल्म 'परी' ने होली के दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी। वैसे तो होली के त्योहार पर दर्शकों का टोटा रहता है लेकिन 'परी' ने लोगों को थियेटर्स तक आने पर मजबूर कर दिया। 'परी' का पहले दिन का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन करीब 4.36 करोड़ रुपए रहा। अब वीकेंड पर अनुष्का की इस मूवी के कलेक्शन में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

अनुष्का शर्मा की क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद 'परी' पहली फिल्म है। विराट ने भी लगातार इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट्स की थीं। अपनी पोस्ट में जहां विराट पत्नी की फिल्म को लेकर उत्साहित दिख रहे थे वहीं मूवी का प्रचार भी हो रहा था। 'परी' फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने भी दर्शकों में काफी उत्सुकता भर दी थी। विराट ने रिलीज होने के बाद 'परी' फिल्म देखी और अपना रिएक्शन ट्विटर पर शेयर किया। विराट ने लिखा, 'पिछली रात 'परी' देखी, ये मेरी पत्नी का सबसे अच्छा काम है। पिछले कुछ समय से मैंने इससे बेहतर फिल्म नहीं देखी। बहुत डर भी लगा, लेकिन तुम पर गर्व है अनुष्का।

अनुष्का की 'परी' के साथ ही पुलकित सम्राट की 'वीरे की वेडिंग' मूवी भी 2 मार्च को रिलीज हुई। 'परी' को इस मूवी से भी थोड़ा बहुत नुकसान हुआ। इसके अलावा साउथ में भी 'परी' को रिलीज नहीं किया। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक,'मूवी के शुरूआती शोज में भीड़ कम दिखी लेकिन शाम के शोज में ज्यादातर सीटें भरी हुई थीं।

अनुष्का की हॉरर फिल्म 'परी' का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। इस फिल्म में अनुष्का के साथ लीड रोल्स में प्रम्बरता चटर्जी और रजत कपूर भी हैं। 'परी' के प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा और कमलेश शर्मा हैं। बतौर निर्माता अनुष्का की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'एनएच 10' और 'फिलौरी' मूवीज प्रोड्यूस की थी।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल