बॉलीवुड

WHAT! अनुष्का शर्मा की PARI के सेट पर हुआ एक दुखद हादसा, बिजली के झटके ने ली लाइटमैन की जान…

WHAT! अनुष्का शर्मा की PARI के सेट पर हुआ एक दुखद हादसा, बिजली के झटके ने ली लाइटमैन की जान...
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Aug 2017, 1:24 PM IST
anushka sharma movie pari
anushka sharma movie pari

जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों अनुष्का शर्मा अपने प्रोडक्शन्स की बनाई फिल्म परी पर काम कर रहीं हैं। हाल में परी के सेट पर एक दुखद हादसे ने अंजाम लिया।

खबर है की फिल्म परी के शूटिंग सेट पर एक लाइटमैन की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। उस वक्त इस फिल्म की शूटिंग पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चल रही थी।

सुनने में आया है की जिस वक्त ये हादसा हुआ परी की शूटिंग कोरोलबेरिया इलाके के आउटडोर में हो रही थी। पूरी खबर के बारे में अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा ने बताया। उन्होंने खबर दी की उस दिन प्रोडक्शन टीम ने लाइटिंग डिपार्टमेंट को कुछ लाइट एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा था, तभी यूपी के रहने वाले शाहबे आलम ने बिजली का तार नंगे हाथों से छू लिया जिसकी वजह से उन्हें बिजली का झटका लग गया। जैसे ही वहा काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें देखा उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसी वक्त उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अनुष्का शर्मा के भाई ने अफसोस मनाते हुए कहा की ये घटना दुखद है। आज हमने लाइट डिपार्टमेंट के एक अच्छे सदस्य को खो दिया। शाहबे आलम की जांच बचाने की पूरी कोशिश की गई थी पर अफसोस की हम उन्हें नहीं बचा सके।


बता दें हाल में अनुष्का शर्मा की शाहरुख खान के साथ बनाई फिल्म जब हैरी मेट सेजल रिलीज हुई थी। लेकिन ये फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। उम्मीद करते हैं अनुष्का शर्मा की फिल्म परी अपनी पिछली फिल्म की भरपाई कर करने में सफलता हासिल करे।

Published on: