बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा की पति विराट के साथ प्यार भरी तस्वीरें हुआ वायरल, फैंस ने कहा बेस्ट कपल

अनुष्का ने विराट के साथ फोटोज की शेयर फैंस को फोटोज आई पसंद ऑफ-शोल्डर रेड कलर के टॉप में अनुष्का दिखीं खूबसूरत

less than 1 minute read
Nov 02, 2019

नई दिल्ली | अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। वो अक्सर फैंस के बीच अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अनुष्का की पति विराट संग कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अनुष्का ने अपने ट्विटर पर फोटोज शेयर किए हैं। इस तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने जो फोटोज शेयर किए हैं वो रेड कलर की लाइट में लिए गए हैं जिस वजह से फोटोज की खूबसूरती अलग ही नजर आ रही है। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- एक रौशनी है जो कभी जाती नहीं। इन फोटोज में अनुष्का ने विराट को गले लगाया हुआ है और वो काफी तेज हंस रही हैं। ऑफ-शोल्डर रेड कलर के टॉप में अनुष्का बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

हाल ही में अनुष्का ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने सालों से उनपर लगते रहे आरोपों का ब्यौरा लिखा था। इस पर अनुष्का के पक्ष में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उतर कर आए थे। रणवीर सिंह से लेकर परिणीति चोपड़ा जैसे सितारों ने उन्हें सपोर्ट किया। बता दें वर्ल्ड कप के दौरान सिलेक्टरों के उन्हें चाय पिलाने का काम करने के आरोप लगा था जिसका जवाब अब अनुष्का ने दे दिया है। अनुष्का पर ये आरोप पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने लगाया था।

Published on:
02 Nov 2019 06:02 pm
Also Read
View All