इसी साल जनवरी में अनुष्का और विराट माता-पिता बने हैं। अनुष्का ने एक बेटी वामिका को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही अनुष्का और विराट मिलकर उसकी देखभाल कर रहे हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने काफी वक्त से फिल्मों से ब्रेक ले रखा है लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ के कारण उनकी चर्चा होती रहती है। अनुष्का ने इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से शादी की है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इसी साल जनवरी में अनुष्का और विराट माता-पिता बने हैं। अनुष्का ने एक बेटी वामिका को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही अनुष्का और विराट मिलकर उसकी देखभाल कर रहे हैं। इस बीच अनुष्का वामिका की फोटो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर में विराट कोहली और वामिका नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। दरअसल, इन दिनों अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। यहां से वह लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब जो अनुष्का ने तस्वीर शेयर की है, उस पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि विराट अपनी नन्ही परी वामिका के साथ खेल रहे हैं। हालांकि, वामिका का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। उनकी दो चोटी बनाई हुई है, जिसमें वह बेहद ही प्यारी लग रही हैं। दोनों को इस तरह खेलता हुआ देखकर अनुष्का भी खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। उनके कैप्शन से यही बात झलकती है। उन्होंने लिखा, एक फ्रेम में मेरा पूरा दिल। उऩके द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। कुछ ही देर में उनकी फोटो पर बीस मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस उनकी फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
इससे पहले भी अनुष्का ने वामिका के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। जिसमें अनुष्का वामिका के साथ खेलती नजर आ रही हैं। इसमें भी वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उनकी इस फोटो पर ४३ लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे हर दिन और बहादुर और हिम्मतवाला बना रहा हो। मेरी छोटी सी वामिका ईश्वर करे देवी की शक्ति हमेशा तुम्हारे साथ रहे।'