बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा तेज़ आवाज़ में डॉगी को सुना रही थीं गाना, तभी उसे आ गया गुस्सा और कर दिया ऐसे हमला.. Video देखें

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने डॉगी को सुनाया गाना डॉगी ने अनुष्का पर कुछ यूं किया हमला अनुष्का शर्मा हैं एनिमल लवर
less than 1 minute read
Nov 27, 2019
anushka-sharma-dog attack.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो गया है। ये वीडियो अनुष्का शर्मा और एक डॉगी है जिसमें वो मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। अनुष्का को डॉगी के साथ मस्ती के मूड में थी लेकिन उसको ये पसंद नहीं आया और उसने अनुष्का पर हमला कर दिया। वीडियो देखने के बाद फैंस लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) डॉगी को अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का बुलेया गाना सुना रही थीं। लेकिन डॉगी इसपर कोई रिएक्ट नहीं देता है। इसके बाद अनुष्का ज़ोर से उसके कानों में गाना गाती हैं और डॉगी उनपर प्यार से उछलकर आ जाता है। अनुष्का भी उसे गले लगा लेती हैं। अनुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें कि अनुष्का जानवरों से बहुत प्यार करती हैं। उनका एनिमल लवर होना फैंस को खूब भाता हैं।

गौरतलब हो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने ट्विटर हैंडल पर अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो शेयर लिखा है- जिंदगी के सफर में एक साथ सिर्फ प्यार के दम पर चलना और कुछ नहीं.. दोनों की ये फोटो भूटान की लग रही हैं। कुछ दिन पहले ही विराट (Virat Kohli) और अनुष्का भूटान छुट्टियां मनाने गए थे। वर्क-फ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही सत्ते पे सत्ता के रीमेक में दिखाई दे सकती हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आखिरी बार आनंद एल राय की 'जीरो' (Zero) में नजर आई थीं।

Published on:
27 Nov 2019 02:50 pm