बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा को उठा ले जाएंगे सैफ अली खान, प्रभास लेंगे अग्नि परीक्षा, जानिए क्यों!

साउथ स्टार प्रभास की आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' ( adipurush ) में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ( Anushka sharma ) , सीता का किरदार निभा सकती हैं। निर्देशक ओम राउत ( Om Raut ) की मेगा बजट फिल्म पिछले कुछ दिनों स्टारकास्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं.....

less than 1 minute read
Sep 11, 2020
Anushka sharma
Anushka sharma

साउथ स्टार प्रभास की आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' ( adipurush ) में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ( Anushka sharma ) , सीता का किरदार निभा सकती हैं। निर्देशक ओम राउत ( Om Raut ) की मेगा बजट फिल्म पिछले कुछ दिनों स्टारकास्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसमें प्रभास ( prabhas) राम, सैफ अली खान, विलेन रावण का रोल निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीता के रोल के लिए 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने अनुष्का को अप्रोच किया है। अभिनेत्री भी इस पर जल्द फैसला ले सकती हैं।

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'जीरो' के बाद अब तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। वहीं पिछले दिनों उन्होंने प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट भी किया था। फिल्म 'आदिपुरुष' जनवरी में फ्लोर पर जाएगी। इससे पहले सैफ ओम राउत के न‍िर्देशन में बनी अजय देवगन स्‍टारर 'तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर' में भी सैफ अली खान निगेटिव किरदार में नजर आए थे और उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था।

मां बनने वाली हैं अनुष्‍का
जनवरी 2021 में अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं। कुछ वक्‍त पहले ही उन्‍होंने प्रेग्‍नेंसी अनाउंसमेंट की है। अनुष्का ने पिछले 2 साल से कोई फिल्म साइन नहीं की है। अनुष्का शर्मा आखिरी बार दिसंबर 2018 में आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थीं। अनुष्‍का जब तक शूटिंग के लिए तैयार होंगी, तब तक राम और रावण के सीन फ‍िल्‍माए जाएंगे।

'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में आईं
बात करें अनुष्का शर्मा के फिल्मी कॅरियर की तो उन्होंने 12 साल पहले बॉलीवुड फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान', 'दिल धड़कने दो', 'एनएच 10', 'सुईं धागा', 'सुल्तान', 'पीके' और 'संजू' जैसी फिल्में की हैं।

Published on:
11 Sept 2020 03:52 pm