23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे प्रतीक के साथ राज बब्बर के बिगड़े रिश्ते फिर हुए जगजाहिर, फाडर्स डे पर नाना के लिए भावुक हुए स्मिता पाटिल के बेटे

Prateik Patil Emotional Note For Grandfather: अभिनेता प्रतीक पाटिल ने फाडर्स डे के मौके पर अपने नाना को याद करते हुए बताया कि कि तरह से उन्होंने उन्हें सहारा दिया।

2 min read
Google source verification
Prateik Smita Patil-Raj Babbar Rift

Prateik Smita Patil-Raj Babbar Rift (सोर्स- एक्स)

Prateik Smita Patil-Raj Babbar Rift: बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। फादर्स डे के मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर ऐसा भावुक मैसेज साझा किया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। खास बात ये रही कि उन्होंने अपने दिवंगत नाना शिवाजीराव पाटिल को याद करते हुए उन्हें अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा और मार्गदर्शक बताया। इस दौरान उन्होंने अपने पिता राज बब्बर को कहीं भी मेंशन नहीं किया।

नाना ने ही की प्रतीक की परवरिश

दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक का बचपन आसान नहीं रहा। मां के असमय निधन के बाद उनकी परवरिश उनके नाना-नानी ने की थी। यही वजह है कि अभिनेता हमेशा अपने नाना शिवाजीराव पाटिल को पिता के समान मानते रहे हैं। फादर्स डे पर साझा की गई तस्वीर और मैसेज में भी उनके इसी रिश्ते की झलक देखने को मिली।

प्रतीक ने भावुक होते हुए लिखा मैसेज

प्रतीक ने अपने मैसेज में लिखा कि शब्दों में ये बयां करना मुश्किल है कि उन्हें अपने नाना का प्यार और साथ कितना मिला। उम्र बढ़ने के साथ उन्हें ये एहसास और गहरा होता जा रहा है कि उनके नाना सबसे सम्मानित और प्रेरणादायक व्यक्तियों में से एक थे। अभिनेता ने ये भी कहा कि उन्हें मिले संस्कार और जीवन की सीख आज भी उनकी सबसे बड़ी पूंजी हैं।

उन्होंने अपने दिवंगत नाना का आभार जताते हुए कहा कि वो खुद को उनके परिवार और विरासत का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हैं। अभिनेता का कहना है कि जब तक उनकी आत्माएं दोबारा नहीं मिलतीं, तब तक वो हर दिन उन्हें याद करते रहेंगे।

प्रतीक ने राज बब्बर को नहीं किया मेंशन

इस भावुक पोस्ट के बाद एक बार फिर प्रतीक और उनके पिता राज बब्बर के रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। पिछले कुछ वर्षों में दोनों के बीच दूरियों की खबरें कई बार सामने आती रही हैं। अभिनेता ने पहले अपने नाम के साथ लगने वाला 'बब्बर' उपनाम हटाकर अपनी मां स्मिता पाटिल की पहचान को अपनाया और अब सोशल मीडिया पर भी खुद को प्रतीक स्मिता पाटिल के नाम से पेश करते हैं।

पिछले साल हुई उनकी शादी में भी राज बब्बर की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े किए थे। हालांकि, पिता और बेटे ने सार्वजनिक रूप से कभी अपने रिश्तों को लेकर खुलकर कोई बयान नहीं दिया है।

आर्य बब्बर ने जताई थी नाराजगी

इस बीच, प्रतीक के सौतेले भाई आर्य बब्बर ने भी कुछ समय पहले अभिनेता के फैसलों पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि परिवार और रिश्तों का सम्मान हर परिस्थिति में जरूरी होता है। हालांकि, इन तमाम चर्चाओं के बीच प्रतीक का फादर्स डे पोस्ट साफ तौर पर इस बात का हिंट देता है कि उनके जीवन में नाना शिवाजीराव पाटिल की जगह बेहद खास रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग