बॉलीवुड

Anushka Sharma-Virat Kohli ने पैपराजी को दिया गिफ्ट हैंपर, बच्चों से जुड़ी है वजह, देखें Video

Anushka Sharma-Virat Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पैपराजी को गिफ्ट हैंपर दिया है। ऐसा उन्होंने एक खास वजह से किया है। आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
May 14, 2024
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

Anushka Sharma-Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने पैपराजी को बहुत ही खूबसूरत गिफ्ट हैंपर दिया है। इस गिफ्ट हैंफर में पावर बैंक, स्मार्ट वॉच, वाटर बॉटल और एक बैग के साथ ढेर सारी चीजें हैं। अनुष्का और विराट ने हैंपर के साथ पैप्स का आभार जताते हुए एक नोट भी लिखा है।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने नोट में क्या लिखा?

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पैप्स को दिए नोट में लिखा, 'आप सबका दिल से शुक्रिया कि आपने हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया।'

दरअसल, अनुष्का ने 2024 में बेटे अकाय को जन्म दिया था। इससे पहले 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ था। दोनों बच्चों के जन्म के समय कपल ने पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी कि वो उनकी और उनके बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान करें और फोटोज न लें। पैपराजी ने भी उनकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा, इसलिए अनुष्का और विराट ने पैप्स का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा संग Unseen फोटो की शेयर, पोस्ट में लिखी दिल की बात

यहां देखें वीडियो

Also Read
View All

अगली खबर